लाइव टीवी

Top TV News: एकता कपूर के शो नागिन में हुई नई एंट्री तो अफसाना खान ने मंगेतर साज संग रचाई शादी

Updated Feb 20, 2022 | 21:11 IST

Top TV News Today, 20 February 2022: अगर आपने छोटे पर्दे से सामने आईं मुख्य खबरों को मिस कर दिया है तो आपके लिए हम टॉप टीवी न्यूज का रैप लेकर आए हैं। आज शाहीर शेख, निक्की तंबोली, पूजा बनर्जी और अफसाना खान समेत कई टीवी सितारे लाइमलाइट में रहे। 

Loading ...
Top TV News Today 20 February 2022
मुख्य बातें
  • एकता कपूर के नागिन 6 में हुई आशीष त्रिवेदी की एंट्री।
  • अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज संग रचाई शादी।
  • 2 गैंग लीडर्स ने टीवी रियलिटी शो रोडीज को किया क्विट।

Top and Trending TV News Today, 20 February 2022: ऑफिस या घर के कामों की वजह से अक्सर लोग मुख्य समाचारों पर अपनी नजरें नहीं बना पाते हैं। अगर आपने आज छोटे पर्दे से सामने आईं अहम खबरों को मिस कर दिया है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए टॉप टीवी न्यूज का रैप लेकर आए हैं जो आप यहां पढ़ सकते हैं। आज शाहीर शेख, निक्की तंबोली, अफसाना खान और पूजा बनर्जी समेत कई टीवी सितारे लाइमलाइट में रहे। यहां देखें टीवी जगत से सामने आईं आज की मुख्य खबरें। 

इस प्रोजेक्ट में रोमांस करते दिखेंगे शाहीर शेख और निक्की तंबोली 

छोटे पर्दे के जाने-माने सितारे शाहीर शेख और निक्की तंबोली जल्द ही एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। शाहिर शेख ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और निक्की तंबोली की एक तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी कि वह अपने आगामी प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि निक्की और शाहीर एक रोमांटिक पोज दे रहे हैं। 

Also Read: पति ने दरिंदगी से इस हद तक पीट-पीट कर किया था लहूलुहान, घर से भागकर CID एक्ट्रेस ने बचाई थी जान

नागिन 6 में हुई आशीष त्रिवेदी की एंट्री 

छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल नागिन 6 कुछ दिन पहले ही ऑन-एयर हुआ है। लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद ही यह खबर सामने आ रही हैं कि इस टीवी सीरियल में अब एक नई एंट्री हुई है। आपको बता दें एकता कपूर के इस पॉपुलर टीवी सीरियल में आशीष त्रिवेदी की एंट्री हुई है जो मयंक के किरदार में नजर आ रहे हैं। मयंक प्रथा का बॉयफ्रेंड है। इस टीवी सीरियल में अब मयंक और सिंबा नागपाल के बीच में कड़ी टक्कर देखी जाएगी। 

रणविजय सिंघा और नेहा धूपिया के बाद दो गैंग लीडर्स ने छोड़ा रोडीज 

हाल ही में यह खबर आई थी कि रणविजय सिंघा और नेहा धूपिया ने रोडीज शो को छोड़ दिया है। रोडीज के आगामी सीजन यानी रोडीज सीजन 19 में रणविजय सिंघा और नेहा धूपिया को नहीं देखा जाएगा। इन दोनों के बाद अब दो और गैंग लीडर ने रोडीज को क्विट कर दिया है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए निखिल चिनपा और रफ्तार ने यह जानकारी दी थी कि अब वह इस टीवी शो को‌ क्विट कर रहे हैं। 

Also Read: 5 टीवी शोज के अपकमिंग ट्विस्ट, इमली पर बुल्डोजर चढ़ाएगी मालिनी तो अनुपमा-अनुज की डांस अकेडमी भी होगी तबाह

अफसाना खान ने मंगेतर से की शादी 

जानी-मानी पंजाबी सिंगर और बिग बॉस 15 एक्स कंटेस्टेंट अफसाना खान ने अपने मंगेतर साज संग शादी रचा ली है। हाल ही में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जैसे ही अफसाना खान की शादी की तस्वीरें सामने आईं वैसे ही लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया।

पूजा गौर ने पूल में किया डांस

मशहूर टीवी अदाकारा पूजा बनर्जी इन दिनों अपने हॉट अंदाज के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में पूजा बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियोज साझा की थीं जिनमें उनके बोल्ड अंदाज में लोगों को कायल बना दिया था। पूजा बनर्जी द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पूल में डांस कर रही हैं। पूजा बनर्जी के इस वीडियो ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।