लाइव टीवी

Top TV News: सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को दिया खास तोहफा तो गिरफ्तार हुए हिंदुस्तानी भाऊ 

Updated Feb 02, 2022 | 00:01 IST

Top TV News Today, 01 February 2022: सलमान खान, प्रतीक सहजपाल, हिंदुस्तानी भाऊ, मौनी रॉय, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश समेत आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में रहे। यहां देखें टीवी जगत से सामने आईं आज की टॉप खबरें। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी जगत की बड़ी खबरें
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने दिया प्रतीक सहजपाल को खास तोहफा।
  • पहली बार देखी सुष्मिता सेन की भतीजी की झलक।
  • दंगा भड़काने के आरोप में हिंदुस्तानी भाऊ हुए गिरफ्तार।

TV Newsmakers Of The Day, 01 February 2022: टीवी इंडस्ट्री में आए दिन सेलेब्स कोई ना कोई हंगामा मचाते रहते हैं। इन टीवी सितारों की वजह से लोगों को गाॅसिप करने का एक और मौका मिल जाता है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब टीवी सितारों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित ना किया हो। बात करें टीवी जगत से सामने आईं आज की बड़ी खबरों की तो सलमान खान ने बिग बॉस के पहले रनर-अप प्रतीक सहजपाल को एक खास तोहफा दिया है तो वहीं बिग बॉस 13 का हिस्सा रहे हिंदुस्तानी भाऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सलमान खान, प्रतीक सहजपाल और हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा आज कई टीवी सितारे सुर्खियों में छाए रहे। 

सामने आई सुष्मिता सेन की भतीजी की पहली झलक

वर्ष 2021 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन पिता बने थे।  1 नवंबर 2021 के दिन चारू असोपा और राजीव सेन ने अपने घर एक नन्हे सी बेटी का वेलकम किया था। इस कपल ने अपनी बेटी का नाम जियाना सेन रखा है। हाल ही में टीवी अदाकारा चारू असोपा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की जिनमें उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई है। चारू असोपा ने यह तस्वीरें अपनी बेटी के तीसरे महीने के जन्मदिन पर साझा की हैं। लोगों को चारू असोपा और राजीव सेन की बेटी की यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। इस नन्ही सी जान ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

Also Read: YRKKH में होने वाली है एक खूबसूरत हसीना की एंट्री, इस मिस्ट्री गर्ल के खातिर अक्षरा को भी इग्नोर करेगा अभिमन्यु 

तेजस्वी के बिना नहीं रह पा रहे हैं करण कुंद्रा

बिग बॉस 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम कर लिया है। बिग बॉस 15 की ट्रॉफी लेकर जब तेजस्वी प्रकाश अपने घर लौटी तब उनका स्वागत धूम-धाम से किया गया। इस दौरान करण कुंद्रा भी उनसे मिलने आए जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है जिसमें करण कुंद्रा तेजस्वी प्रकाश के घर के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं वहीं तेजस्वी अपने घर की बालकनी में खड़ी नजर आईं। बिग बॉस के घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया था। 

मौनी रॉय ने साझा की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें 

छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा मौनी रॉय ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए। आप इतनी सुबह मलयाली और शाम को बंगाली रीति-रिवाज के साथ शादी की थी। हाल ही में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी हल्दी की कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार के ऊपर उनके दोस्त फूलों की बौछार कर रहे हैं। 

Also Read: Naagin 6 में एकता कपूर के दांव पर लगे 130 करोड़ रुपए, इस कारण हो सकता है आखिरी सीजन

हिंदुस्तानी भाऊ को किया गया गिरफ्तार

आए दिन हिंदुस्तानी भाऊ लोगों की नजरें अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। बिग बॉस 13 का हिस्सा रहे हिंदुस्तानी भाऊ ने एक बार फिर सुर्खियों में अपनी जगह बना ली है। ऐसा इसीलिए क्योंकि हाल ही में हिंदुस्तानी भाऊ को दंगा भड़काने और स्टूडेंट्स को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार, वह छात्रों को ऑफलाइन परीक्षा का विरोध करने के लिए भड़का रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को दिया खास तोहफा

बिग बॉस 15 फेम प्रतीक सहजपाल भले ही अपने घर इस रियलिटी शो की ट्रॉफी नहीं ले जा पाए। लेकिन उन्होंने अपने गेम से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रतीक सहजपाल ने अपनी और सलमान खान की एक तस्वीर साझा की है जो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। यह तस्वीर साझा करने के साथ प्रतीक सहजपाल ने बताया कि सलमान खान ने उन्हें एक खास तोहफा दिया है। सलमान खान ने प्रतीक सहजपाल को एक टीशर्ट गिफ्ट की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।