लाइव टीवी

इन टीवी एक्टर्स ने उम्र में बड़ी लड़कियों का थामा हाथ, खूब चर्चा में रही शादी और रिलेशनशिप

Bharti Singh and Neha with Their Husbands
Updated May 13, 2021 | 06:33 IST

टीवी इंडस्ट्री कुछ कपल्स एक दूसरे से उम्र में अंतर के वजह से फेमस हैं। ऐसे कई टीवी एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने से उम्र में बड़ी औरतों के साथ शादी की है। 

Loading ...
Bharti Singh and Neha with Their HusbandsBharti Singh and Neha with Their Husbands
Bharti Singh and Neha with Their Husbands
मुख्य बातें
  • टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी है भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी, भारती से ढाई साल छोटे हैं हर्ष।
  • अपनी उम्र से सात साल‌ बड़ी युविका चौधरी से प्रिंस नरूला ने की है शादी, एक साथ लगते हैं काफी क्यूट।
  • कश्मीरा शाह से करीब 11 साल छोटे हैं कृष्णा अभिषेक, शादी से पहले अभिषेक की गर्लफ्रेंड थीं कश्मीरा।

प्यार के सामने उम्र की कोई अहमियत नहीं होती है। यह अनमोल बात कई टीवी एक्टर्स ने साबित कर दी है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर हैं जिनके लिए प्यार में उम्र महज अंक है जो प्यार के सामने कुछ भी नहीं है। टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई जोड़ियां हैं जो अपने प्यार के लिए जानी जाती हैं मगर कुछ ऐसी जोड़ियां भी हैं जिनमें एक बात बहुत अनोखी है और वह यह है कि उन्होंने अपने उम्र से बड़े व्यक्ति को अपना जीवन साथी स्वीकार किया है।

पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के रिश्ते में अगर लड़की छोटी और लड़का बड़ा हो तो वह यह एक आम बात है और समाज को स्वीकार है मगर अगर लड़का छोटा हो और लड़की बड़ी हो तो यह बात समाज को हजम नहीं होती है। इस तरह की मानसिकता के खिलाफ जवाब देते हुए टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर हैं जिन्होंने अपनी उम्र से बड़ी लड़की से शादी की है। चलिए जानते हैं ऐसे कौन से टीवी एक्टर्स हैं जिन्होंने अपने उम्र से बड़ी लड़कियों से शादी की है। 

संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा

हाल ही में संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा ने एक दूसरे के साथ फेरे लिए हैं। 26 अप्रैल 2021 को इन दोनों कॉमेडियन्स ने एक दूसरे को अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया है। बहुत समय पहले से यह दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और अब जाकर उन्होंने एक दूसरे से शादी कर ली है। कहा जाता है कि संकेत सुगंधा से करीब 4 साल छोटे हैं। 

हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह

भारतीय सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक दूसरे से एक कॉमेडी शो के सेट पर मिले थे और वहां इन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। वर्ष 2017 में अपने परिवार और दोस्तों के मौजूदगी में इन दोनों ने शादी कर ली थी। खबरों के अनुसार, हर्ष भारती से करीब ढाई साल छोटे हैं।

जय भानुशाली और माही विज

टीवी के पॉपुलर होस्ट जय भानूशाली अपनी बीवी माही विज से एक दोस्त के पार्टी में मिले थे। फिर चुपके से वर्ष 2011 में इन दोनों ने शादी कर ली थी। इन दोनों के फैंस इस बात से अनजान हैं कि जय माही से करीब 2 साल छोटे हैं।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

बिग बॉस के घर में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी मिले थे जहां प्रिंस को युविका से प्यार हो गया था। बाद में वर्ष 2018 में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली थी। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि प्रिंस युविका से करीब 7 साल छोटे हैं। 

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

शादी करने से पहले कश्मीरा शाह कृष्णा की गर्लफ्रेंड थीं। वर्ष 2013 में दोनों ने शादी के सात फेरे लिए थे। ‌अब यह कपल दो लड़कों के मां बाप हैं। ‌यह बताया जाता है कि कृष्णा कश्मीरा से करीब 11 साल छोटे हैं। 

करणवीर बोहरा और टीजे सिदधू

नागिन एक्टर करणवीर बोहरा ने टीजे सिदधू से बेंगलुरु में अपने परिवार और दोस्तों के बीच में शादी की थी। करणवीर अपने पत्नी से करीब ढाई साल छोटे हैं और तीन बेटियों के पापा हैं।

अंगद बेदी और नेहा धूपिया

अंगद बेदी और नेहा धूपिया एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे और वर्ष 2018 में दिल्ली के एक गुरुद्वारा में इन दोनों ने शादी कर ली थी। रोडीज की जज नेहा धूपिया अपने पति अंगद से करीब 2 साल बड़ी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।