लाइव टीवी

एक्ट्रेस पूजा गौर का टूटा 11 साल पुराना रिश्ता, बॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा से किया ब्रेकअप

Updated Dec 16, 2020 | 23:52 IST

Pooja Gor Announces Separation from Raj Singh Arora: टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर और उनके बॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा की राहें अब अलग हो गई हैं। दोनों 11 साल से रिश्ते में थे।

Loading ...
पूजा गौर और राज सिंह अरोड़ा
मुख्य बातें
  • पूजा गौर ने राज सिंह अरोड़ा से ब्रेकअप का ऐलान किया है
  • उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानदारी दी
  • पूजा पिछले 11 सालों से बॉयफ्रेंड राज के साथ रिश्ते में थीं

मनोरंजन जगत में बनते-बिगड़ते रिश्तों की कहानी अक्सर ही देखने-सुनने को मिल जाती है। वहीं, अब जो ब्रेकअप की खबर सामने आई हैं वो मशहूर टीवी एक्ट्रेस पूजा गौर की है। पूजा ने बॉयफ्रेंड राज सिंह अरोड़ा से अलग होना का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी है। दोनों ने 11 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। बता दें कि पूजा और राज साल 2009 से रिश्ते में थे। पूजा पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं।

'मुश्किल फैसलों में समय लगता है'

हालांकि, पूजा गौर ने रिश्ते से बाहर आने के बाद भी राज सिंह अरोड़ा के साथ अपनी दोस्ती को बरकरार रखने की बात कही है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंसटाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा कि 2020 काफी बदलावों वाला साल रहा है। जो अच्छा है वो उतना अच्छा नहीं। पिछले कुछ महीनों से राज के साथ मेरे संबंधों को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। मुश्किल फैसलों में समय लगता है, इसलिए मैं इस बारे में बात करने से पहले कुछ समय लेना चाहती थी। राज और मैंने अलग होने का फैसला किया है।

'हमारे बीच की दोस्ती नहीं बदलेगी'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि भले ही जिंदगी हमें अलग-अलग रास्तों पर ले जाए, लेकिन हम दोनों के बीच जो प्यार और सम्मान है, वो हमेशा रहेगा। मैं हमेशा उन्हें शुभकामनाएं दूंगीं क्योंकि मेरे जीवन में उनका बहुत महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है और मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगीं। हम दोस्त बने रहेंगे और यह कभी नहीं बदलेगा। इस बारे में बात करने के लिए मुझे बहुत समय और साहस जुटाना पड़ा। सभी से मैं अभी सिर्फ यही कहना चाहती हूं। हमारी प्राइवेसी को समझने और सम्मान देने के लिए धन्यवाद। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।