लाइव टीवी

टीवी की सलोनी से राकेश बेदी-शिल्पा शिंदे तक, आखिरकार छोटे परदे पर कमबैक कर रहे ये 8 बड़े सितारे

Updated Aug 19, 2020 | 15:31 IST

TV Celebs Comeback New Show: कई फेमस टीवी सितारे लंबे टाइम से अपने पर्सनल कारणों की वजह से एक्टिंग से दूर थे। लेकिन अब ये 8 सेलेब्स नए टीवी शोज से एकबार फिर कमबैक कर रहे हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
टीवी शोज से कमबैक कर रहे सेलेब्स।
मुख्य बातें
  • राजश्री ठाकुर और मानव गोहिल लंबे टाइम बाद छोटे पर वापसी कर रहे हैं।
  • कई फेमस टीवी सितारे लंबे टाइम से अपने पर्सनल कारणों की वजह से एक्टिंग से दूर थे।
  • अब ये 8 सेलेब्स नए टीवी शोज से एकबार फिर कमबैक कर रहे हैं।

छोटे परदे पर एक नया टीवी शो शादी मुबारक शुरू होने जा रहा है। इस टीवी शो से अभिनेत्री राजश्री ठाकुर और मानव गोहिल लंबे टाइम बाद छोटे पर वापसी कर रहे हैं। टीवी शो शादी मुबारक के निर्माताओं ने पहला प्रोमो भी जारी कर दिया है। इसमें दोनों स्टार्स की एकदम अलग पर्सनैलिटी देखने को मिल रही हैं। शादी मुबारक की एक्ट्रेस राजश्री जहां एकदम शांत और अपने काम को लेकर एकदम निश्चित हैं वहीं दूसरी ओर मानव एकदम भुलक्कड़ और धीले धाले स्वभाव के हैं। आपस में इनका एक भी गुण नहीं मिलता है लेकिन इसके बाद भी दोनों की शो में शादी मुबारक होने वाली है। 

टीवी एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर 5 साल बाद टीवी पर कमबैक कर रही हैं। टीवी की सलोनी नाम से फेमस राजश्री को आखिरी बार 2015 में भारत का वीर पुत्र- महाराणा प्रताप में देखा गया था। मानव गोहिल को कहानी घर-घर की के लिए जाना जाता है। उन्हें आखिरी बार टीवी शो तेनालीरामा में देखा गया था। वैसे सिर्फ राजश्री ठाकुर-मानव गोहिल ही नहीं और भी ऐसे कई टीवी सितारे हैं जो इस साल कमबैक कर रहे हैं। ये 6 और सितारे भी टीवी पर कर रहे कमबैक...

1: इश्कबाज की एक्ट्रेस नवीना भोले का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर है। पिछले साल मां बनीं नवीना भोले ने प्रेग्नेंसी के कारण एक्टिंग वर्ल्ड से दूरी बना ली थी। हालांकि अब वो टीवी तारक मेहता का उल्टा चश्मा से वापसी कर रही है। शो में उनका कैमियो रोल है। अभिनेत्री नवीना भोले सीरियल में जेठालाल उर्फ दिलीप जोशी को नींद की बीमारी में मदद करने वाली मनोचिकित्सक की भूमिका निभाएंगी।

2: अभिनेता राकेश बेदी भी कमबैक के लिए तैयार हैं। श्रीमान श्रीमती, ये जो है जिंदगी, जबान संभल के जैसे कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रहे राकेश बेदी अब टीवी पर वापसी कर रहे  हैं। कमबैक के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा में उन्होंने चुना है। राकेश बेदी शो तारक मेहता में सैलेश लोढ़ा के बॉस की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पहले ही शूटिंग शुरू कर दी है और जल्द ही उनकी एंट्री होने वाली है। 

3: हिना खान ने भी हाल ही में एकबार फिर से एकता कपूर संग हाथ मिलाया है। कसौटी जिंदगी की-2 में कोमोलिका के रोल में दिखीं हिना खान ने इसबार नागिन-5 को चुना है। एकता ने उन्हें नागिन 5 को सर्वशिष्ठ आदिनागिन की भूमिका के साथ लॉन्च किया है। फैंस भी इस नई नागिन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

4: मोहित सहगल ने भी 3 साल के लंबे अंतराल के बाद एक फुल-फ्लैज्ड रोल में वापसी की है। अभिनेता मोहित को रसोई चैंपियन और नच बलिए 9 में देखा गया था। अब मोहित सहगल, एकता कपूर की पांचवी इंस्टॉलमेंट Naagin-5 में नजर आ रहे हैं। शो में उनकी जोड़ी सुरभि चांदना के साथ दिख रही है।

5: बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे भी 2 साल के अंतराल के बाद ऑन-स्क्रीन वापसी करेंगी। आखिरी बार शिल्पा शिंदे को टीवी रियलिटी शो में देखा गया। अब शिल्पा ने सुनील ग्रोवर के शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के साथ कमबैक करने का फैसला कर लिया है। 

6: अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोनार को 2018 में शो कानपुर वाले खुराना में देखा गया था। अब वो छोटे परदे पर कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के जरिए वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गुत्थी, डॉ. मशहूर गुलाटी, रिंकू भाभी जैसे कई कॉमिक रोल निभाने वाले सुनील ग्रोवर फिर अपनी कॉमेडी से ऑडियंस का मनोरंजन करने वाले हैं। कॉमेडी शो में सुनील डॉन की भूमिका ने नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।