लाइव टीवी

TV Jodis: टीवी इंडस्ट्री के ये हैं सबसे हिट 10 ऑनस्क्रीन कपल, फैन्स इन जोड़ियों को हमेशा देखना चाहते हैं साथ

Updated Feb 05, 2021 | 18:59 IST

TV couples Screen Jodis most loved: जानें टीवी के सुपर-डुपर हिट और सबसे चर्चित 10 ऑनस्क्रीन कपल के बारे में। जिन्होंने अपनी केमेस्ट्री से प्यार के असली मायने सिखाए...

Loading ...
छोटे परदे के फेमस ऑनस्क्रीन कपल।
मुख्य बातें
  • अबतक कई ऐसे टीवी सीरियल्स रहे हैं जो जबरदस्त हिट साबित हुए।
  • शोज में दिखीं कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां तो घर-घर आदर्श कपल के रूप में स्थापित हो गईं।
  • जानें सबसे चर्चित टीवी के 10 सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स के बारे में।

छोटे परदे पर अबतक कई ऐसे टीवी सीरियल्स रहे हैं जो जबरदस्त हिट साबित हुए। इतना ही नहीं इसमें नजर आईं कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ियां तो घर-घर आदर्श कपल के रूप में स्थापित हो गईं। इन टीवी कपल्स को हम बार-बार अपनी स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। तो आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे सुपर-डुपर हिट और सबसे चर्चित टीवी के 10 सबसे ज्यादा पसंद किए जानें वाले ऑनस्क्रीन कपल के बारे में। जिनको दर्शकों का अब तक सबसे ज्यादा प्यार मिला है और जो छोटे परदे के बेस्ट ऑन स्क्रीन कपल कहलाते हैं...

कार्तिक-नायरा
सबसे क्यूट और लड़कपन वाली लव स्टोरी ने बहुत लोगों का दिल जीता और इनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब प्यार मिला। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक की भूमिका निभाते हैं। दोनों की रोमांटिक केमेस्ट्री दर्शकों का कई साल से दिल जीत रही हैं। 

जोया-आदित्य
जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा भी बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिने जाते हैं। दोनों ने टीवी शो बेपनाह में जोया और आदित्य की भूमिका निभाई थी, जिसे छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किया गया। उनके प्यारे पलों और छोटे-छोटे झगड़ों ने शो को जबरदस्त टीआरपी हासिल करने में मदद मिली थी। 

मधुबाला और आरके 
दृष्टि धामी और विवियन डीसेना की ऑनस्क्रीन जोड़ी प्यार, जुनून और रोमांस से भरी थी। उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने टीवी दर्शकों का प्यार जीत लिया था। सीरियल मधुबाला एक इश्क एक जुनून में दोनों को खूब पसंद किया गया था। 

गुंजन और सम्राट 
सनाया ईरानी और मोहित सहगल की केमिस्ट्री सबसे यादगार रही। दोनों ने प्यार और रिलेशनशिप को एक नया अर्थ दिया। सनाया और मोहित की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को मिले जब हम तुम में खूब पसंद किया गया। दोनों अपने किरदारों को निभाते हुए इतने करीब आ गए कि सनाया और मोहित ने रियल लाइफ में भी शादी कर ली।

जोधा और अकबर
टीवी के ऑनस्क्रीन कपल जोधा और अकबर ने हमें सिखाया कि प्यार हर चीज से परे है। सीरियल जोधा अकबर से परिधि शर्मा और रजत टोकस की जोड़ी को खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई। 

असद और जोया 
असद और जोया के रिश्ते को कई उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा। उनका रिश्ता नफरत से शुरू हुआ लेकिन आखिरकार, दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। करण सिंह ग्रोवर और सुरभि ज्योति ने कुबूल में साथ काम किया। इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब ये जोड़ी कुबूल है 2.0 के साथ वापस लौट रही है।

राम और प्रिया
बड़े अच्छे लगते हैं में राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम-प्रिया का लीड रोल निभाया था। दोनों की जोड़ी इतनी खास रही कि छोटे परदे की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले रील लाइफ कपल लिस्ट में शामिल हो गए। 

देव और सोनाक्षी
कुछ रंग प्यार के ऐसे भी में शहीर शेख और एरिका फर्नांडिस थे। जो कि देव-सोनाक्षी के नाम से खूब पॉपुलर हुए थे। इनकी जोड़ी टीवी की यादगार ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक है। 

इशिता और रमन भल्ला 
दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की ये है मोहब्बतें वाली परिपक्व प्रेम कहानी ने दर्शकों का बहुत ध्यान आकर्षित किया है। रमन और इशिता सबसे आइडियल कपल बनकर उभरे। दोनों का ये टीवी शो जबरदस्त हिट रहा था। 


अक्षरा और नैतिक सिंघानिया 
एक और प्यारा टीवी कपल अक्षरा और नैतिक का रहा। हिना खान और करण मेहरा को टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में खूब पसंद किया गया। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को आज भी दर्शक पसंद करते हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।