लाइव टीवी

TV News 31 Aug 2021: हिमानी बुंदेला बनीं केबीसी13 की पहली करोड़पति, टीवी में इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 15

TV News 31 August 2021, टीवी न्यूज 31 अगस्त 2021
Updated Aug 31, 2021 | 22:21 IST

Top 5 TV News 31 August 2021: कौन बनेगा करोड़पति 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला बन गई हैं। बच्चे के जन्म के बाद एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अस्पताल से डिसचार्ज हो गई हैं। जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें...

Loading ...
TV News 31 August 2021, टीवी न्यूज 31 अगस्त 2021TV News 31 August 2021, टीवी न्यूज 31 अगस्त 2021
TV News
मुख्य बातें
  • हिमानी बुंदेला कौन बनेगी 13 की पहली करोड़पति बन गई हैं।
  • किश्वर मर्चेंट का घर में जोरदार स्वागत हुआ।
  • टीवी में अक्टूबर से टेलिकास्ट होगा बिग बॉस 15

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति को आज सीजन 13 का पहला करोड़पति मिल गया है। आगरा की हिमानी बुंदेला ने एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं। वहीं, हाल  ही में पेरेंट्स बने सुयश राय और किश्वर मर्चेंट अपने न्यू बॉर्न बेबी के साथ घर आ गए हैं। 

कौन बनेगा करोड़पति 13 की पहली करोड़पति हिमानी बुंदेला बन गई हैं। उनसे एक करोड़ रुपए का सवाल पूछा- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ्रांस में ब्रिटेन के जासूस के रूप में काम करते वक्त नूर इनायत खान ने इनमें से किस छद्मनाम का उपयोग किया था? चार ऑप्शन थे- a.वेरा एटिकिंस b.क्रिस्टीना स्कोरबेक c.जलीएन आईस्नर d.जीन-मैरी रेनियर. इस सवाल का सही जवाब d.जीन-मैरी रेनियर था। 

question1croreKBC

टीवी में इस दिन से शुरू होगा बिग बॉस 15 
बिग बॉस 15  ओटीटी के  बाद अब जल्द ही टीवी में भी आने जा रहा है। बिग बॉस 15 का प्रोमो जारी हो गया है। इसमें शो के होस्ट सलमान खान नजर आ रहे  हैं। बिग बॉस ओटीटी के दो कंटेस्‍टेंट्स बिग बॉस 15 में जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस 15 का ग्रैंड प्रीमियर तीन अक्टूबर से हो सकता है। ये सोमवार से शुक्रवार रात 10.30 बजे आएगा। इस बार घर की थीम जंगल होगी। वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार-रविवार रात नौ बजे टेलिकास्ट होगा।

बिग बॉस कंटेस्टेंट की बहन से शादी कर रहे हैं दीपक चहर
टीम इंडिया के ऑल राउंडर दीपक चहर और बिग बॉस कंटेस्टेंट सिद्धार्थ भारद्वाज की बहन जया से शादी कर सकते हैं। दीपक चहर की बहन मालती चहर भी एक एक्ट्रेस हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों का दुबई में जल्द ही रोका हो सकता है। दीपक ने जया को पूरी इंडियन क्रिकेट टीम से मिलवा दिया है। जया एक कॉर्पोरेट कंपनी में नौकरी करती हैं। 

किश्वर मर्चेंट का हुआ घर में शानदार स्वागत 
बेटे के जन्म के बाद एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अस्पताल से डिसचार्ज हो गई हैं। डिसचार्ज होने के बाद किश्वर का घर में शानदार स्वागत हुआ। किश्वर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में किश्वर की गोद में उनका नवजात शिशु है। वीडियो में दिखाया गया है कि किश्वर को घर की दहलीज पर रोक जाता है। घरवाले रस्म पूरी करते हैं इसके बाद एक्ट्रेस घर के अंदर आती हैं। वीडियो में बच्चे का कमरा भी दिखाया गया है।

बिग बॉस में नोमिनेट हुए ये कंटेस्टेंट्स 
बिग बॉस 15 ओटीटी में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेशन की प्रकिया हुई। टास्क के तहत घर के कनेक्शन में से किसी एक को घर से आई एक चिट्ठी पढ़नी है। जो सदस्य नहीं पढ़ेगा वह नोमिनेट हो जाएगा। दोनों ही सदस्य नहीं पढ़ेंगे तो दोनों ही नोमिनेट होंगे। 

दिव्या अग्रवाल का कोई कनेक्शन नहीं है। ऐसे में वह सीधे नोमिनेटेड हैं। बिग बॉस टास्क पूरा होने के बाद घोषणा करते हैं कि जो सदस्य इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नोमिनेटेड हैं- दिव्‍या, निशांत, मिलिंद, अक्षरा और शमिता।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।