लाइव टीवी

रामायण के एक एपिसोड की वजह से रामानंद सागर पर चला था 10 साल केस, जानें क्‍या था मामला

Updated Mar 30, 2020 | 22:49 IST

Ramayan Throwback: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामानंद सागर के मशहूर रामायण सीरियल का पुन: प्रसारण शुरू हो गया है। आइये जानते हैं इस सीरियल से जुड़ा एक द‍िलचस्‍प वाकया।

Loading ...
Ramayan Serial

Ramayan Throwback: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर रामानंद सागर के मशहूर रामायण सीरियल का पुन: प्रसारण शुरू हो गया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 28 मार्च से 'रामायण' के पुनः प्रसारण को मंजूरी दी थी। दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर सुबह  9.00 बजे और दूसरा रात 9.00 बजे इसका प्रसारण किया जा रहा है। 

बता दें कि देश कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रहा है। देश में संक्रमितों की संख्‍या भी 1200 के करीब पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संक्रमण को फैलने से रोकने के ल‍िए देश में लॉकडाउन की घोषणा की है। इस बीच सोशल मीडिया पर रामायण के पुन: प्रसारण की मांग उठी थी।  आइये जानते हैं इस सीरियल से जुड़ा एक द‍िलचस्‍प वाकया।   

बता दें कि रामानंद सागर के निर्देशन में बने रामायण सीरियल का पहली बार 1987 में टेलिकास्ट हुआ था। इस सीरियल में अरुण गोविल भगवान श्री राम के किरदार में नजर आए थे। वहीं, दीपिका चिखलाखिया माता सीता के किरदार में नजर आई थीं। पांच महाद्वीपों में दिखाई जाने वाली रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा लोग देखते थे। 

जब रामायण के 78 एपिसोड पूरे हो गए तो लवकुश की कहानी दिखाने की मांग उठने लगी। रामानंद सागर ने कहा कि लव कुश की कहानी तो काल्‍पनिक होगी और वह इसके लिए राजी नहीं थे। लेकिन जब उन्‍होंने लव कुश कथा दिखाई तो उन्‍हें कई विवाद का सामना करना पड़ा। इतना ही मीडिया रिपोर्ट दावा करती हैं कि इसके ल‍िए रामानंद सागर पर दस साल तक कोर्ट केस चला था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।