लाइव टीवी

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 12 मई 2022: अक्षरा से शादी के बाद आरोही के साथ समय बिताएगा अभिमन्यु

Updated May 12, 2022 | 19:17 IST

ये रिश्ता क्या कहलाता है, 12 मई 2022 एपिसोड अपडेट: ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद रोचक होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षरा से शादी के बाद अभिमन्यु उससे दूर हो जाएगा। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है 12 मई 2022
मुख्य बातें
  • अक्षरा के ससुराल में होने वाला है बड़ा ड्रामा।
  • अक्षरा से शादी के बाद उससे दूर हो जाएगा अभिमन्यु।
  • घरवाली से ज्यादा आरोही के साथ समय बिताएगा अभि।

ये रिश्ता क्या कहलाता है 12 मई 2022 एपिसोड अपडेट: दर्शकों को बेसब्री से अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का इंतजार था। जैसे ही अक्षरा और अभिमन्यु की शादी हुई वैसे ही बिरला परिवार में फैमिली ड्रामा तेज हो गया। इस टीवी सीरियल के पिछले एपिसोड में देखा गया कि कैसे अभिमन्यु से शादी करने के बाद अक्षरा जब अपने ससुराल आती है तब गृह प्रवेश के दौरान उसे झटका लगता है। बहू के लिए घर का बंद दरवाजा देखकर अक्षरा परेशान हो जाती है। जब अक्षरा और अभिमन्यु घर के अंदर जाते हैं तब अभिमन्यु को एक इमरजेंसी मैसेज आता है। यह एमरजैंसी मैसेज अक्षरा की जिंदगी में नया तूफान लेकर आने वाला है। क्योंकि इस मैसेज की वजह से शादी के तुरंत बाद अभिमन्यु अक्षरा से ज्यादा आरोही के साथ समय बिताने लगेगा। 

Also Read: अनुपमा 12 मई 2022 एपिसोड अपडेट: बापूजी के ठीक होते ही अनुपमा को लगेगी हल्दी, शादी में आने से वनराज करेगा इंकार

दर्शकों को ऐसा लग रहा था जैसे कि अभिमन्यु से शादी करने के बाद अक्षरा की जिंदगी में परेशानियां कम हो जाएंगी। लेकिन अक्षरा के जिंदगी में मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस टीवी सीरियल के पिछले एपिसोड में देखा गया था कि शादी के दौरान अक्षरा का ससुर नया बखेड़ा शुरू कर देता है। जिसके बाद यह भी देखा गया कि लोग अक्षरा को ताने देते हैं। लेकिन हद तब हो जाती है जब हर्षवर्धन अपनी बहू का साथ देने की जगह लोगों से मिल जाता है। 

Also Read: TRP Week 18: अनुपमा टीवी सीरियल बना नंबर-1, इमली पर भारी पड़ी ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी

अब अक्षरा के लिए शादी के बाद मुसीबतें और बढ़ने वाली हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि जैसे ही अक्षरा और अभिमन्यु घर में आएंगे वैसे ही अभिमन्यु को एक एमरजैंसी मैसेज आएगा। जिसके बाद अभिमन्यु हॉस्पिटल चला जाएगा। यहां अभिमन्यु बीमार मरीज का ऑपरेशन करने में बिजी हो जाएगा। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि आरोही अभिमन्यु से मिलती है और यह बताती है कि उसे हर्षवर्धन ने एक नया और जरूरी काम दिया है। जिसके बाद अभिमन्यु अक्षरा से ज्यादा आरोही के साथ समय बिताने लगेगा। भले ही अभिमन्यु आरोही के साथ नए केस पर काम करेगा लेकिन यह चीज आरोही के लिए मुसीबतें खड़ी कर सकती हैं। अब आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा इस मुसीबतों का सामना कैसे करेगी‌।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।