लाइव टीवी

YRKKH में उलझती दिखी रिश्तों की डोर, आरोही की खुशियों के लिए अक्षरा ने ठुकराया अभिमन्यु का प्यार 

Updated Nov 16, 2021 | 18:41 IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है का आगामी एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है। आने वाले एपिसोड में गोयंका और बिरला परिवार के आपसी रिश्ते उलझते जाएंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
ये रिश्ता क्या कहलाता है
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा बदलाव।
  • शो में टूटने वाला है अभिमन्यु का दिल। 
  • आरोही के लिए अक्षरा ठुकराएगी अभिमन्यु का प्यार।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: छोटे पर्दे का पॉपुलर डेली सोप ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी दिन पर दिन काफी दिलचस्प होती जा रही है। इस शो में आए दिन दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। पिछले कुछ एपिसोड्स में देखा गया कि अभिमन्यु, अक्षरा और आरोही के आपसी रिश्ते में काफी उलझने पैदा हो रही हैं। इनका लव ट्रायंगल ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी शो को और दिलचस्प बना रहा है। इस शो का आने वाला एपिसोड भी काफी इंटरेस्टिंग होने वाला है। आगामी एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं जिससे शो की कहानी में बड़े बदलाव आएंगे। वहीं सुलझे हुए रिश्ते और उलझते जाएंगे। 

इस टीवी सीरियल के पिछले एपिसोड में देखा गया कि गोयंका परिवार और बिरला परिवार इंगेजमेंट सेरेमनी में शामिल होता है। जब अक्षरा गाना गा रही होती है तब डॉ अभिमन्यु एक फिल्मी एंट्री मारता है जिससे सब इंप्रेस हो जाते हैं। बाद में यह देखा गया कि जैसे ही अभिमन्यु अक्षरा के हाथों में कंगन डालता है वैसे ही आरोही उसे छीन लेती है जिसे देखकर अभिमन्यु हैरान हो जाता है।

उसे बड़ा झटका तब लगता है जब वह देखता है कि उसके परिवार के सदस्य तिलक की रस्में अक्षरा के साथ नहीं बल्कि आरोही के साथ पूरा करते हैं। जब उसकी मां उसे आरोही के बगल में बैठने के लिए कहती हैं तब वह सबके सामने अपनी दिल की बात रखते हुए यह कह देता है कि वह आरोही से नहीं बल्कि अक्षरा से प्यार करता है। अभिमन्यु की यह बात सुनकर गोयंका और बिरला परिवार के सदस्य हैरान रह जाते हैं। 

कैरव को ऐसा लगता है जैसे यह हंगामा खड़ा करने के पीछे अभिमन्यु की कोई चाल है मगर अभिमन्यु उससे बताता है कि वह और अक्षरा एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। दूसरी और अक्षरा आरोही की खुशियों के लिए चुप रहती है। अपनी बहन के लिए वह अभिमन्यु का प्यार ठुकरा देती है जिसकी वजह से अभिमन्यु का दिल टूट जाता है। 

आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि अक्षरा की यह बात सुनकर अभिमन्यु काफी टूट जाता है और उसे ऐसा लगता है जैसे कि उसे अक्षरा ने धोखा दिया है। यह आगामी एपिसोड में पता चलेगा कि अभिमन्यु अब किस तरह रिएक्ट करेगा। वह अक्षरा का दुश्मन बन जाएगा या अपना प्यार पाने के लिए वह कोई दूसरा रास्ता निकालेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।