

- ये रिश्ता क्या कहलाता है में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट।
- नील इस टीवी सीरियल में लेकर आने वाला है नया तूफान।
- नील के एक कदम से गोयंका और बिरला परिवार में मच जाएगी खलबली।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है। दर्शकों को अक्षरा, अभिमन्यु और आरोही का लव ट्रायंगल बहुत पसंद आ रहा है। इस टीवी सीरियल में यह देखा गया कि कैसे अभिमन्यु अक्षरा को डराकर उसके दिल की बात उसकी जुबां पर ले आता है। अभिमन्यु को खोने के डर से अक्षरा उसके सामने यह कबूल कर लेती है कि वह भी उससे बेइंतहा मोहब्बत करती है। जिसके बाद अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जा रहा है कि अभिरा अपने परिवार वालों की अनुमति से शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। किसके साथ कुछ खबरों के अनुसार, ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस टीवी सीरियल में एक नई एंट्री होने वाली है। खबरों के अनुसार, यह नई एंट्री कैरव की गर्लफ्रेंड की होगी। फिलहाल इसके साथ इस टीवी सीरियल में और बड़े ट्विस्ट भी आने वाले हैं।
नील करेगा आरोही को प्रपोज
ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अभिमन्यु और अक्षरा हमेशा के लिए एक होने की प्लानिंग कर रहे हैं। यह दोनों अपने परिवार वालों की अनुमति से शादी करना चाहते हैं। वहीं, नील अभिमन्यु और अक्षरा को हमेशा खुश देखना चाहता है। इसीलिए वह यह नहीं चाहता कि आरोही अभिरा यानी अभिमन्यु और अक्षरा को हमेशा के लिए जुदा कर दे। इसके साथ वह यह भी नहीं चाहता है कि आरोही बिरला परिवार की बहू बनकर उनका नाम मिट्टी में डुबा दे। इसलिए वह आरोही की शादी करने के लिए उसे प्रपोज करेगा।
नील से शादी करने के लिए मान जाएगी आरोही
अब इस टीवी सीरियल के आगामी एपिसोड्स में यह देखा जाएगा कि नील आरोही को शादी करने के लिए प्रपोज करेगा। जिसके बाद आरोही नील से शादी करने के लिए तैयार हो जाएगी। आरोही नील से तो शादी कर लेगी लेकिन ऐसा करने के पीछे उसका एक मकसद छुपा होगा। आरोही यह जानती है कि अभिमन्यु हर्षवर्धन और मंजरी का असली बेटा नहीं है। इसीलिए वह नील से शादी करना चाहती है ताकि बिरला परिवार की बहू बनकर वह अक्षरा को घर से हमेशा के लिए निकाल दे।