लाइव टीवी

Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke में हुई इश्कबाज एक्टर Avinash Mishra की एंट्री, किया Ritvik Arora को रिप्लेस

Updated Jul 30, 2020 | 09:00 IST

Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke Avinash Mishra Entry: राजन शाही के टीवी शो के लिए एक्टर अविनाश मिश्रा का लुक टेस्ट हो चुका है। वो आज से ऋत्विक अरोड़ा की जगह शूटिंग शुरू करने वाले हैं...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अविनाश मिश्रा और ऋत्विक अरोड़ा।
मुख्य बातें
  • राजन शाही के टीवी शो से एक्टर ऋत्विक अरोड़ा को बाहर कर दिया गया है।
  • ये रिश्ते हैं प्यार के में ऋत्विक अरोड़ा, कुणाल राजवंश का किरदान निभा रहे थे।
  • अब शो में एक्टर अविनाश मिश्रा आज से उनकी जगह लेंगे। 

ये रिश्ते हैं प्यार के(Yeh Rishtey Hain Pyaar ke) के पिछले कुछ टाइम से चर्चा में बना हुआ है। राजन शाही( Rajan Shahi) के इस टीवी शो के एक्टर ऋत्विक अरोड़ा(Ritvik Arora) को बाहर कर दिया गया है। कुणाल राजवंश(Kunal Rajvansh) का रोल निभाने वाले ऋत्विक अरोड़ा अब राजन शाही के शो ये रिश्ते हैं प्यार के का हिस्सा नहीं है। इसी के साथ ऋत्विक अरोड़ा के रिप्लेसमेंट की चर्चाएं और तेज हो चुकी हैं। खबर है कि सेठजी, इश्कबाज, मरियम खान और ये तेरी गलियां जैसे सीरियल में काम कर चुके अविनाश मिश्रा( Avinash Mishra) उनकी जगह लेंगे। 

दरअसल ये रिश्ते हैं प्यार के से ऋत्विक अरोड़ा के अलग होने के बाद कई एक्टर्स से शो को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। इनमें रोहित पुरोहित और अभिषेक मलिक के नाम भी शामिल हैं। हालांकि मेकर्स ने इस टीवी शो के लिए नए कुणाल के तौर पर अविनाश मिश्रा को फाइनलाइज किया है। बीते रोज कुणाल का लुक टेस्ट भी हुआ और वो 30 जुलाई से शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। 


इस वजह से शो से निकाले गए ऋत्विक अरोड़ा
ऋत्विक अरोड़ा के रिप्लेसमेंट की बात करते हुए ये रिश्ते हैं प्यार के निर्माता राजन शाही ने बताया था कि उन्हें उनके अनप्रोफेशनल व्यवहार के कारण बदला गया है। कुछ सप्ताह पहले हमारे सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर विवेक जैन ने ऋत्विक को बुलाया। उन्होंने कहा कि वह 1 जुलाई से शूटिंग शुरू कर सकते हैं, लेकिन हमें पहले उनके पिता से बात करनी पड़ेगी। ये बात अपने आप में एक अनप्रोफेशनल थी। क्योंकि वह अभिनेता है, जिसने हमारे साथ एक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। फिर भी, सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर विवेक जैन ने ऋत्विक अरोड़ा के पिता को फोन किया, जो कि उनकी फीस बढ़ाने के लिए कहने लगे। उन्होंने फीस की लगभग दोगुनी मांग रखी वो भी सिर्फ 25 दिनों की शूटिंग के लिए। गलत तब हुआ जब वो कहने लगे कि बढ़ाई हुई फीस से कम पर बेटे को वापस बुलाने के बारे में सोचना भी मत...।' इसके बाद जब विवेक ने फिर से ऋत्विक को कॉल किया तो इस बार भी उन्होंने हमें अपने पिता से बात करने के लिए कहा था।' ऐसी ही कई और बातचीत के बाद ऋत्विक अरोड़ा को शो से रिप्लेस कर दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।