लाइव टीवी

Ziddi Dil Maane Naa New TV Show: जिद्दी दिल माने ना कब होगा लॉन्च, जानें नए TV शो की कास्ट और कहानी की डिटेल

Ziddi Dil Maane Na, Ziddi Dil Maane Na Sony Sab, Ziddi Dil Maane Na Sab tv
Updated Jul 27, 2021 | 16:00 IST

Ziddi Dil Maane Na TV Show Details: शालीन मल्होत्रा और कावेरी प्रियम के टीवी शो जिद्दी दिल माने ना का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। एक्शन, थ्रिलर और रोमांस की झलक दिखाता प्रोमो काफी प्रामसिंग लग रहा है।

Loading ...
Ziddi Dil Maane Na, Ziddi Dil Maane Na Sony Sab, Ziddi Dil Maane Na Sab tvZiddi Dil Maane Na, Ziddi Dil Maane Na Sony Sab, Ziddi Dil Maane Na Sab tv
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
जिद्दी दिल माने ना? 
मुख्य बातें
  • सोनी सब टीवी पर जल्द आने वाला है नया सीरियल जिद्दी दिल-माने ना।
  • शालीन मल्होत्रा और कावेरी प्रियम निभाएंगे लीड रोल.
  • कुणाल करण कपूर, दिलजोत छाबड़ा, आदित्य देशमुख और सिम्पल कौल भी आएंगे नजर।

Ziddi Dil Maane Na : तारक मेहता का उल्टा चश्मा, सजन रे झूठ मत बोलो, लापतागंज और एफआईआर जैसे कई मजेदार शो को लॉन्च करने वाला चैनल सोनी सब अब अपने दर्शकों के लिए नया शो लाने की तैयारी कर रहा है। जिद्दी दिल-माने ना नाम का यह नया शो अब युवाओं को आकर्षित करने की कोशिश में जुटा हुआ है। हाल ही में सोनी सब ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इस शो का ट्रेलर लॉन्च किया था। मल्टी स्टारर शो जिद्दी दिल-माने ना की कहानी कुछ प्रशिक्षित और सिविलियन वॉलेंटियर्स के इर्द-गिर्द घूमेगी। कहा जा रहा है कि इस शो में आज के युवाओं की पसंद का खास ध्यान रखा गया है। इस कहानी में दर्शक स्पेशल ऐक्शन फोर्स की कठोरता के साथ जवानी में इश्क के अनुभव का लुफ्त भी उठा पाएंगे। 

कैसी है जिद्दी दिल माने ना की कहानी? 

जिद्दी दिल माने ना की कहानी एक ऐसे कैम्प पर आधारित है जहां कुछ सिविल वॉलेंटियर्स प्रशिक्षण लेने आए हैं। कठोर प्रशिक्षण के साथ यह युवा खुद को कैसे साबित करेंगे यह आने वाले एपिसोड्स में दिखेगा। अपने सपनों को पूरा करने के जद्दोजहद के बीच यह युवा प्यार का एहसास भी करेंगे। अब प्यार इनके सपनों को पूरा करने से रोकेगा या नई सफलता हासिल करने में मदद करेगा यह इस शो में ही पता चलेगा।

कैसी है जिद्दी दिल माने ना की स्टारकास्ट?

जिद्दी दिल माने ना शो में शालीन मल्होत्रा स्पेशल ए़जेंट करण शेरगिल के किरदार में दिखाई देंगे जिनके लिए भावनाएं मायने नहीं रखती हैं। करण अनुशासन प्रिय होने के साथ देशभक्त हैं। वहीं शालीन मल्होत्रा के अपोजिट कावेरी प्रियम दिखेंगी जो अपने जीवन में भावनाओं को अहम मानती हैं। कावेरी प्रियम इस शो में डॉ. सोनामी का किरदार निभाएंगी। शालीन मल्होत्रा और कावेरी प्रियम के साथ इस शो में कुणाल करण कपूर, दिलजोत छाबड़ा, आदित्य देशमुख और सिम्पल कौल भी नजर आएंगे। 


कब लॉन्च होगा जिद्दी दिल माने ना? 

टीवी शो जिद्दी दिल माने ना का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। शो की पहला प्रोमो काफी प्रामसिंग लग रहा है। साथ ही इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलता भी नजर आ रहा है। यह शो अगस्त 2021 से टेलीकास्ट होगा। हालांकि अभी इसकी तारीख अनाउंस नहीं की गई है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।