लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Entertainment News
  • TV
  • Dekh Bhai Dekh Cast Then And Now From Shekhar Suman Farida jalal to Navin Nischol urvashi dholakia Bhavana Balsavar Look 2020

Dekh Bhai Dekh: 27 साल में इतनी बदल गई देख भाई देख की स्टारकास्ट, एक कलाकार कह चुका दुनिया को अलविदा

Updated Apr 03, 2020 | 22:03 IST |

Dekh Bhai Dekh Then And Now Look: टीवी शो देख भाई देख साल 1993 में टेलिकास्ट हुआ था। इसका डायरेक्शन आनंद महेंद्रू ने किया था वहीं जया बच्चन शो की प्रोड्यूसर थीं....

Loading ...
1/ 10

छोटे परदे का फेमस टीवी शो देख भाई देख साल 1993 में टेलिकास्ट हुआ था। इसका डायरेक्शन आनंद महेंद्रू ने किया था वहीं जया बच्चन शो की प्रोड्यूसर थीं। देख भाई देख में शेखर सुमन, नवीन निश्चल, फरीदा जलाल, भावना बलसावर, देवेन भोजानी, सुषमा सेठ, विशाल सिंह और नताशा सिंह जैसे स्टार्स ने हिस्सा लिया था। ये कॉमेडी जॉनर का शो खूब हिट हुआ था और अब लॉकडाउन में इसे फिर से टेलिकास्ट किया जा रहा है। डीडी नेशनल पर रोज शाम  6 बजे इसे टेलिकास्ट किया जाता है। देख भाई देख की कहानी तो वही है लेकिन इन 27 साल में शो की पूरी स्टाकास्ट काफी बदल चुकी है। आइए एक नजर डालते हैं इस टीवी शो की पूरी स्टारकास्ट के बदले लुक पर....

2/ 10

शेखर सुमन ने देख भाई देख में परिवार के सबसे छोटे लड़के समीर दीवान की भूमिका निभाई। शेखर को अपने किरदार के लिए काफी सराहना मिली थी। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। यहां तक कि अपने बेटे अध्‍ययन सुमन की डेब्यू फिल्म का डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया था। 

3/ 10

उर्वशी ढोलकिया देख भाई देख शो में संजू की प्रेमिका शिल्पा के किरदार में थीं। उर्वशी ने कई धारावाहिक किए लेकिन कसौटी जिंदगी की विलेन कोमोलिका की भूमिका के बाद वो घर-घर फेमस हो गईं। 

5/ 10

वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल ने हाउस वाइफ सुहासिनी दीवान का किरदार निभाया। फरीदा बहुत कम उम्र से मनोरंजन जगत में काम कर रही हैं और इस शो को करने से पहले उन्होंने कई फिल्में की थीं। फरीदा जलाल इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और उन्हें फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो शरारात के लिए भी जाना जाता है। 

6/ 10

नवीन निश्चल ने दीवान परिवार में सबसे समझदार और सबसे बड़े बेटे का रोल निभाया था। नवीन ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया और कुछ फिल्मों में मुख्य भूमिका भी निभाई। दिग्गज अभिनेता का 65 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। नवीन की 19 मार्च 2011 को मुंबई में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। 

7/ 10

शो में सुनीता दीवान के रूप में भावना बलसावर नजर आई थीं। जो कि अब तक का सबसे मिलनसार और जीवंत चरित्र थी। देख भाई देख में उनकी भूमिका के लिए आज भी भावना बलसावर को याद किया जाता है। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्म उद्योग में काम किया है।

8/ 10

विशाल सिंह इस शो में सुहासिनी और बलराज दीवान के बेटे थे। संजू दीवान का उनका किरदार एक शरारती लड़के का था। बाद में विशाल ने कई सारे टीवी शो किए। उन्हें खासतौर पर ये रिश्ता क्या कहलाता है में नैतिक सिंघानिया के रूप में भी पहचाना जाता है। 

9/ 10

नताशा सिंह ने इस लोकप्रिय शो में सुहासिनी और बलराज की बेटी कीर्ति की भूमिका निभाई। इसके बाद वो सात फेरे और मिलान जैसे शो में दिखाई दीं।

10/ 10

अमर उपाध्याय को ज्यादातर शो में क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मिहिर वीरानी की भूमिका के लिए याद किया जाता है। उन्होंने साहिल की भूमिका निभाई थी जो कि दीवान परिवार के रिश्तेदारों में से एक था। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।