लाइव टीवी

Juhi Parmar Birthday: इस बीमारी के कारण 15 किलो बढ़ गया था जूही परमार का वेट, चेहरा पहचानना हो गया था मुश्किल

Updated Dec 14, 2019 | 09:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Juhi Parmar Birthday: कुमकुम सीरियल की एक्ट्रेस जूही परमार 14 दिसंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। जूही परमार गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं। इस कारण से उनका वजन 15 किलो तक बढ़ गया था। जानिए क्या थी ये बीमारी...

Loading ...
1/ 6

बिग बॉस सीजन 5 की विनर जूही परमार अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जूही परमार ने जूही परमार ने अपने कर‍ियर की शुरुआत जीटीवी के हॉरर शो 'वो' से की थी। हालांकि, उन्हें पहचान कुमकुम से मिली थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट हुसैन थे।   

2/ 6

 जूही परमार ने हाल ही में अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंका दिया था। जूही परमार ने एक वीडियो पोस्ट कर अपनी इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में बताया था। इसके अलावा जूही परमार थाइरॉयड जैसी बीमारी का भी शिकार हो चुकी हैं।

3/ 6

जूही ने अपने वीडियो ब्लॉग में बताया था कि-मैं जब तक मैं इस समस्या के बारे में समझ पाती तब तक इसके लक्षण काफी बढ़ गए थे। मेरा वजन लगातार बढ़ रहा था। दो से तीन महीने में मेरा 15 से 17 किलो वजन बढ़ गया था। मेरे चेहरे में इतनी सूजन रहती थीं कि मैं खुद अपनी शक्ल पहचान नहीं पाती थीं।

5/ 6

जूही की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2009 में टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ से शादी की थी। हालांकि, कुछ साल बाद दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। आखिर में दोनों साल 2018 में तलाक ले लिया था। 

6/ 6

जूही की एक बेटी समायरा है। वह बतौर सिंगल मदर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। हालांकि, सचिन और जूही ने इस साल एक बयान जारी कर कहा था कि-'सबसे पहले हम दोनों पेरेंट्स हैं उसके बाद कुछ और। हम दोनों  ने मिलकर यह फैसला लिया है कि हम अपने शिकवे दूर रखकर बेटी की अच्छी परवरिश करने की कोशिश करेंगे।' 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।