लाइव टीवी

कहां है पवित्र रिश्ता की स्टारकास्ट, कोई बनी मराठी फिल्मों की टॉप हीरोइन तो किसी ने मिस इंडिया में लिया हिस्सा

Updated Jul 02, 2020 | 12:51 IST |

Pavitra Rishta Cast What Doing Now Look Change In 11 Years: जानें आजकल क्या कर रही है पवित्र रिश्ता की स्टार कास्ट। इन बीते 11 सालों में अब तक कितने बदल गए हैं इसके सितारे...

Loading ...
1/ 12

पवित्र रिश्ता छोटे परदे के सबसे पसंदीदा और यादगार टीवी शोज में से है। 11 साल पहले 2009 में शुरू हुआ एकता कपूर का ये टीवी शो सुपरहिट रहा था। पवित्र रिश्ता के लीड स्टार अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिला था। पवित्र रिश्ता की स्टारकास्ट में सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, आशा नेगी, ऋत्विक धंजानी, उषा नाडकर्णी, मृणालिनी त्यागी और अन्य कई फेमस कलाकार शामिल थे। आइए जानें आजकल क्या कर रही है पवित्र रिश्ता की स्टार कास्ट और अब तक कितने बदल गए इसके सितारे...

2/ 12

शो में अंकिता लोखंडे ने लीड एक्ट्रेस अर्चना की भूमिका निभाई थी। इन बीते सालों में अंकिता लोखंडे काफी बदल चुकी हैं। एक फिक्शन शो का हिस्सा रहने के बाद अंकिता को कुछ रियलिटी शो में भी देखा गया था। वैसे पवित्र रिश्ता में अंकिता ने लीड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि बाद में सुशांत ने बॉलीवुड डेब्यू के लिए बीच में ही शो छोड़ दिया। कुछ साल बाद अंकिता और सुशांत का रिश्ता भी टूट गया। लेकिन अब अभिनेत्री अंकिता भी जीवन में आगे बढ़ चुकी है और बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। वैसे अंकिता ने भी टीवी से लेकर बॉलीवुड तक की जर्नी तय कर ली है। वो अबतक मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और बागी-3 में नजर आ चुकी हैं। 

3/ 12

सुशांत सिंह राजपूत एक शानदार अभिनेता थे जब उन्होंने पवित्र रिश्ता से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहले ही शो से उन्हें घर-घर खूब पहचान मिली और ऑनस्क्रीन नाम मानव से पॉपुलर हो गए। सुशांत अपनी ऑनस्क्रीन पत्नी अंकिता लोखंडे को डेट भी करने लगे थे। बाद में सुशांत ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे टीवी शोज में हिस्सा लिया। साल 2013 में उन्होंने फिल्म काई पो चे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर अपनी शुरुआत की और एमएस धोनी बायोपिक से सुशांत बॉलीवुड हिट एक्टर की लिस्ट में शामिल हो गए थे। 
 

5/ 12

आशा नेगी के रियल लाइफ बॉयफ्रेंड रहे ऋत्विक धंजानी ने ही उनके ऑनस्क्रीन लवर का रोल निभाया था। पवित्र रिश्ता में ऋत्विक धंजानी ने अर्जुन दिग्विजय किर्लोस्कर का रोल किया था। साल 2011 से 2014 तक वो इस शो का हिस्सा रहे थे। ऋत्विक धंजानी एक्टर के साथ-साथ छोटे परदे के फेमस होस्ट भी हैं। उन्होंने कई शोज की मेजबानी की है। फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 8 में हिस्सा ले चुके ऋत्विक को आखिरी बार सुपर डांसर होस्ट करते हुए देखा गया था।

6/ 12

प्रार्थना बेहरे ने शो में अर्चना की बहन वैशाली करंजकर की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने एक टीवी शो किया और फिर मराठी फिल्मों की तरह रुख कर गईं। प्रार्थना बेहरे आज मराठी इंडस्ट्री की बड़ी एक्ट्रेस हैं। अब तक प्रार्थना ने कई फिल्मों में काम किया है और आखिरी बार वो टी एंड टी(2019) में दिखी थीं। 

7/ 12

अर्चना की मां सुलोचना ताई का रोल सविता प्रभुने ने किया। हालांकि शो में उनका कार्यकाल शुरू से ही समाप्त हो गया था। लेकिन उनके किरदार को पवित्र रिश्ता में काफी प्यार मिला था। सविता प्रभुने भी कई मराठी फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। फिलहाल उन्हें तुझसे है राबता टीवी शो में अहिल्या देशमुख की भूमिका में देखा जा रहा है। 

8/ 12

श्रुति ने शो में अर्चना की बेटी ओवी मानव देशमुख का रोल किया था जो कि अर्जुन की पत्नी थी। पवित्र रिश्ता के अलावा श्रुति अब तक क्राइम पेट्रोल, ये है आशिकी, डोली अरमानों की और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल सहित कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं।

9/ 12

उषा नाडकर्णी द्वारा निभाया गया किरदार सविता दामोदर देशमुख शो के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले पात्रों में से एक है। आखिरी बार सविता को मराठी फिल्म वेंटिलेटर में देखा गया था। उन्होंने पवित्र रिश्ता पर लगभग लीड रोल निया था। उषा ने 2016 में मराठी टीवी शो खुल्ता काली खुलेना में और बिग बॉस मराठी सीजन 1 में भाग लिया था। 

10/ 12

मृणालिनी त्यागी ने अर्चना और मानव की दूसरी बेटी तेजस्विनी मानव देशमुख की भूमिका निभाई थी। मृणालिनी का टीवी करियर बहुत आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने पवित्र रिश्ता के पहले से मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। मृणालिनी फेमिना मिस इंडिया 2007 में फाइनलिस्ट रही थीं। अब मृणालिनी शादी कर चुकी हैं। उन्हें बॉलीवुड फिल्म आई हेट लव स्टोरीज और दिल तो बच्चा है जी में भी देखा जा चुका है। आखिरी बार मृणालिनी को टीवी शो इश्क में मरजावां शो में देखा गया था।

11/ 12

अभिनेत्री स्वाति आनंद ने अर्चना की भाभी मंजूषा विनोद करंजकर की भूमिका निभाई थी। फिलहाल स्वीति टीवी शो में कुमकुम भाग्य शो में दिखाई दे रही हैं। वह शो में मिताली भाभी की भूमिका निभाती हैं, जो हमेशा घर में सभी की जासूसी करती है। इस टीवी में स्वाति का रोल निगेटिव है। 
 

12/ 12

पराग त्यागी ने शो में अर्चना के बड़े भाई विनोद मनोहर की भूमिका निभाई थी। जो कि शो में कभी अपने परिवार का समर्थन नहीं करते थे और स्वाति ने उनकी पत्नी का रोल किया था। पराग ने टीवी शो ब्रह्मराक्षस में शानदार प्रदर्शन किया था, इसमें उन्हें भूमिका के लिए काफी सराहना मिली थी। फिलहाल पराग टीवी शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की में नजर आ रहे हैं। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।