लाइव टीवी

25 साल बाद ऐसा दिखने लगा है 'माथुर परिवार', हम पांच के रीटेलिकास्ट से पहले देखें कितने बदल गए स्टार

Updated Apr 14, 2020 | 11:18 IST |

टीवी सीरियल हम पांच एक बार फिर से टीवी पर टेलीकास्ट किया जा रहा है। इस खबर की जानकारी खुद एकता कपूर ने वीडियो शेयर कर दी थी। वहीं सीरियल के स्टार कास्ट समय के साथ काफी बदल चुके हैं।

Loading ...
Vidya balan
1/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

लॉकडाउन में रामायण, शक्तिमान सहित ऐसे कई टीवी शो फिर से टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। अब इस लिस्ट में सीरियल हम पांच का भी नाम जुड़ चुका है।बता दें कि यह सीरियल लोगों का पसंदीदा सीरियल हुआ करता था, जहां पूरी फैमिली एक साथ बैठकर इसे देखना पसंद करती थी। टीवी की ये माथुर फैमिली का आखिरी एपसोड 2006 में टेलीकास्ट किया गया था। वहीं इसके कलाकार पहले की तुलना में काफी बदल गए हैं। इस सीरियल में राधिका के रूप में विद्या बालन नजर आई थी। जी हां, फिल्मों से पहले विद्या टीवी सीरियल हम पांच में काम कर चुकी हैं।
 

Shoma Anand
2/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

शोमा आनंद ने टीवी सीरियल हम पांच में बीना माथुर का किरदार निभाया था। सीरियल में वह एक उनके नखरे को खूब पसंद किया गया था। शोमा ने बाद में कई सीरियल में नेगेटिव रोल निभाया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

Ashok Saraf
3/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

आनंद माथुर के किरदार में अशोक सराफ नजर आए थे। इस सीरियल में उनका किरदार एक क्यूट डैडी का था, जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए। अशोक टीवी सीरियल के अलावा कई बॉलीवुड और मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

5/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

हम पांच में स्वीटी के किरदार में नजर आ चुकी राखी टंडन। वैसे तो राखी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन इस सीरियल में उनके किरदार को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। राखी बिग बॉस में आने के बाद काफी सुर्खियां बटोरी थी।

6/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सीरियल हम पांच में काजल के किरदार में भैरवी रायचूरा नजर आईं थी। सीरियल में उनका किरदार एक टॉमबॉय का था। हम पांच के बाद भैरवी सीरियल बालिका वधू में नजर आई थी। भैरवी कई सीरियल में दमदार किरदार निभा चुकी हैं।

7/ 7
तस्वीर साभार: Instagram

सीरियल हम पांच में छोटी की भूमिका में प्रियंका मेहरा नजर आईं थी। माथुर फैमिली की सबसे छोटी बेटी के रूप में प्रियंका मेहरा को लोगों ने खूब पसंद किया था।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।