लाइव टीवी

भाई की शादी में पिंक लहंगे में Shweta Tiwari ने लूटी महफिल, 39 की उम्र में अपने लुक से लोगों को बनाया दीवाना

Updated Feb 28, 2020 | 21:39 IST |

Shweta Tiwari in lehenga: श्वेता तिवारी इन दिनों फैमिली सेलिब्रेशन को खूब एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में उनके भाई निधान तिवारी ने शादी कर ली है। श्वेता ने शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

टीवी सीरियल मेरे डैड की दुल्हन में नजर आ रहीं श्वेता तिवारी के भाई निधान तिवारी ने हाल ही में शादी कर ली है। श्वेता तिवारी ने शादी की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। इसमें वो पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस दौरान वो लंहगे में अलग अलग पोज देती नजर आ रही है।
 

2/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में श्वेता तिवारी के भाई निधान तिवारी ने अपनी गर्लफ्रेंड यास्मीन से शादी की है। दोनों ने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस शादी में श्वेता तिवारी के साथ-साथ उनकी बेटी पलक तिवारी भी जमकर मस्ती करती दिखाई दी।
 

3/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

बात करें श्वेता तिवारी के लहंगे की तो इसपर शिमरी का वर्क किया गया है। इस लहंगे के साथ उन्होंने बड़े-बड़े झुमके पहने हैं, साथ ही वो हाथों में कंगन पहने नजर आई। इस दौरान उन्होंने मैचिंग लिपस्टिक लगाया था।

5/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

श्वेता इससे पहले भाई के हल्दी सेरेमनी में पीले रंग के लहंगे में नजर आईं थी। इससे मैच करता आउटफिट उनकी बेटी पलक ने भी कैरी किया था। सामने आई हल्दी सेरेमनी की तस्वीरों में मां-बेटी की बॉन्डिंग देखते बन रही है।

6/ 6
तस्वीर साभार: Instagram

श्वेता तिवारी के भाई की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पलक अपनी मामी और मम्मी के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।