लाइव टीवी

[VIDEO] पटिलाया बेब्स : क्या मिनी और बबीता में आ गई हैं दूरियां? खुद बबीता ने किया खुलासा

Updated Aug 27, 2019 | 22:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

मां-बेटी के रिलेशनशिप पर आधारित टीवी के चर्चित सीरियल 'पटियाला बेब्स' में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं। इस खुशी के माहौल के बीच मिनी और बबीता में अनबन की बात पर बबीता ने जूम से एक्सक्लूसिव बात की।

Loading ...

मां-बेटी के रिलेशनशिप पर आधारित टीवी के चर्चित सीरियल 'पटियाला बेब्स' में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी है मिनी की बेब यानी बबीता की इंस्पेक्टर हनुमान सिंह से। चारों तरफ खुशी का माहौल है, लेकिन शो में मिनी और बबीता में थोड़ी सी अनबन सी दिख रही है। जिस बारे में हाल ही में शो की बबीता यानी परिधि शर्मा ने जूम से एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि शो में मां-बेटी में कोई भी प्रॉब्लम नही है। हम दोनों पर ही शो है तो मां- बेटी के बीच तो कोई दूरी हो ही नही सकती। उन्होंने आगे बताया कि शो में बबीता, मिनी के मन की बात जानती है और मिनी,बबीता के मन की बात जानती है। बता दें कि पटियाला बेब्स में अशनूर कौर और परिधि शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।