Haryanvi song Lehenge Aala Naap 2
Haryanvi song Lehenge Aala Naap 2: जानी मानी हरियाणवी कलाकारा अंजलि राघव और अमित सैनी रोहतकिया का नया गाना लहंगे आला नाप 2 रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले इस गाने का टीजर वीडियो सामने आया था, तभी से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। इस गाने को अंजलि राघव, अमित सैनी और केडी पर फिल्माया गया है। वहीं इसे अमित सैनी रोहतकिया ने ही आवाज दी है। गाने के बोल सूरज खटक ने लिखे हैं और संगीत जीआर म्यूजिक का है। इस गाने में प्रेम कहानी दिखाई गई है जोकि भावुक कर देती है। इस गाने ने यूट्यूब पर ऐसा गदर मचाया है कि कुछ ही घंटे में इसे 45 हजार व्यूज मिल गए हैं।