लाइव टीवी

Haryanvi Song: रिपब्लिक डे पर र‍िलीज हुआ एमडी देसी रॉकस्‍टार का नया गाना Army Vande Maataram

Updated Jan 26, 2022 | 14:14 IST

MD Desi Rockstar Haryanvi Song Army Vande Maataram: जाने माने हरियाणवी सिंंगर एमडी देसी रॉकस्‍टार का नया गाना आर्मी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुआ है और धूम मचा रहा है। यह गाना देशभक्ति के रंग से सराबोर है।

Loading ...
MD Desi Rockstar Song Army Vande Maataram

MD Desi Rockstar Haryanvi Song Army Vande Maataram​: 'देसी देसी ना बोलाकर' फेम जाने माने हरियाणवी सिंंगर एमडी देसी रॉकस्‍टार का नया गाना आर्मी गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुआ है और धूम मचा रहा है। यह गाना देशभक्ति के रंग से सराबोर है। एमडी देसी रॉकस्‍टार अपने गानों के जरिए हर बार कुछ न कुछ ऐसा लेकर आते हैं जो सीधा आम लोगों के दिलों से जुड़ता है।

इस बार वह इंडियन आर्मी यानि भारतीय सेना की शौर्य गाथा लेकर आए हैं। गाने में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़का सेना में शामिल होने का सपना देखता है। फिर जी तोड़ मेहनत करके सैनिक बनता है। न जाने कितनी बार दुश्मनों से लोहा लेता है फिर भारत मां के लिए शहादत के बाद अपनी मां और परिवार के पास तिरंगे में लिपटा हमेशा के लिए वापस आ जाता है।

3 मिनट कुछ सेकेंड्स में सैनिक जीवन का सार दिखा दिया। आखिरी 40 सेकेंड्स आप भावुक हुए बिना नहीं रह पाएंगे। गाने को एमडी देसी रॉकस्‍टार ने गाया है, वहीं शिवानी गुप्‍ता गाने में एक्टिंग करती नजर आई हैं। इस गाने को सुरेश भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है। यूट्यूब पर इसे कुछ ही घंटे में 54 हजार व्‍यूज मिल चुके हैं।