लाइव टीवी

Sapna Choudhary Haryanvi Song Gurshal: भावुक कर देगा सपना चौधरी का नया गाना 'गुर्शल', देखें वीडियो

Updated Aug 26, 2021 | 11:31 IST |

Sapna Choudhary Haryanvi Song Gurshal Video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का एक नया गाना गुर्शल रिलीज हुआ है जिसकी कहानी काफी भावुक है।

Loading ...

Sapna Choudhary Haryanvi Song Gurshal Video: जानी मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज कल काफी अलग तरह से वीडियोज में नजर आ रही हैं। कभी स्‍टेज पर अश्‍लील डांस कर चर्चा बटोरने वाली सपना चौधरी ऐसे गानों में नजर आ रही हैं जो समाज को संदेश दे रहे हैं, कई बार भावुक कर दे रहे हैं। सपना चौधरी के इन गानों को पर‍िवार के साथ भी देखा जा सकता है। हाल ही में उनका एक नया गाना गुर्शल रिलीज हुआ है जिसकी कहानी काफी भावुक है। एक छोटी बच्‍ची सपना चौधरी के घर आती है। उसके बाल बिखरे हुए और हालत काफी बेकार होती है। सपना चौधरी और उनका परिवार उस बच्‍ची को खाना खिलाता है, उसके साथ खेलता है और उसकी जिंदगी में खुशियां लाता है। गाने का म्‍यूजिक, गाने के बोल कमाल के हैं। बोल संजीत सरोहा ने लिखे हैं जबकि म्‍यूजिक दिया है मोहन पाचांल ने। इस वीडियो को अब तक एक लाख बार देखा जा चुका है।