लाइव टीवी

VIDEO: नया हरियाणवी सॉन्ग लाए सिंगर सोनु लाखा, गर्लफ्रेंड से कर रहे 'मीठी-मीठी बात' की गुजारिश

Updated Jan 27, 2021 | 21:49 IST

New Haryanvi Song: हरियाणवी सिंगर सोनु लाखा एक नया गाना लेकर आए हैं। गाने में सोनु और सोनिका सिंह की जोड़ी शानदार लग रही है।

Loading ...

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों खूब धमाल मचा रही है।  लोग हरियाणवी गानों को काफी पसंद कर रहे हैं। अब एक और हरियाणावी सॉन्ग रिलीज हुआ है, जिसका नाम 'मीठी-मीठी बात कर ले' है। इस गान को सिंगर सोनु लाखा ने अपनी आवाज दी है। गाने को सोनू लाखा और सोनिका सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों की जोड़ी शानदार लग रही है। सोनिका गाने में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। सोनू ने सिर्फ इस गाने को  गाया है बल्कि लिरिक्स भी खुद ही लिखे हैं। बुधवार को रिलीज हुए इस हरियाणवी गाने को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। आप इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।