लाइव टीवी

Sapna Chaudhary Video: हरियाणवी गाने पर दिखा सपना चौधरी का टशन, टिक टॉक पर अपने अंदाज से जीता दिल

Updated Feb 15, 2020 | 16:38 IST

Sapna Chaudhary TikTok Video: हरियाणवी देसी क्वीन सपना चौधरी टिक टॉक पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
sapna chaudhary
मुख्य बातें
  • सपना चौधरी का ये टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
  • वीडियो को 309.7K लोगों ने लाइक किया है।
  • सपना चौधरी हरियाणवी के अलाव पंजाबी गानों में भी धमाल मचा रही हैं।

टिक टॉक को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। इस लिस्ट में टीवी स्टार्स और बॉलीवुड स्टार्स का भी नाम आता है। वहीं बिग बॉस 11 में जलवा बिखेरने के बाद सपना चौधरी इन दिनों टिक टॉक पर छाई हुई हैं। हाल ही में एक टिक टॉक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कुर्सी पर बैठी हुईं एक्टिंग करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को लोग खूब लाइक कर रहे हैं।

टिक टॉक पर सपना चौधरी को 4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उनकी ये फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। वहीं सपना के इस टिक टॉक वीडियो को 309.7K लोगों ने लाइक किया है। जबकि 1108  लोगों ने कमेंट किया है। बता दें कि हरियाणवी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद सपना इन दिनों पंजाबी गानों में  भी नजर आ रही हैं।

बीते दिनों उनका गाना मौजा यूट्यूब पर खूब पसंद किया गया था। इस गाने में वो बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। बिग बॉस से निकलने के बाद सपना चौधरी के लुक में काफी बदलाव आया है। 


आज भी देसी लुक में हैं हिट
सपना चौधरी भले ही समय के साथ ग्लैमरस हो गईं हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें देसी लुक में ही पसंद करते हैं। सूट सलवार में नजर आने वाली सपना चौधरी अब स्‍टाइलिश अवतार में नजर आती हैं। कई बार उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके ड्रेस को लेकर ट्रोल भी किया जा चुका है। बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना चौधरी ने बोल्ड लुक में फोटोशूट करवाए थे। लेकिन फैंस को उनका ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया।