लाइव टीवी

New Haryanavi song: ललित राठी के प्यार में खोईं शिवी यादव, देखें नया हरियाणवी गाना 'लाल जोड़ा'

Updated Feb 29, 2020 | 20:45 IST |

Miss Sweety New Haryanavi song: हाल ही मिस स्वीटी का नया हरियाणवी गाना 'लाल जोड़ा' रिलीज हुआ है। मिस स्वीटी के इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Loading ...

Miss Sweety New Haryanavi song: सपना चौधरी के बाद कई और चेहरे भी हरियाणावी गानों पर अपना जादू चला रहे हैं। जिनमें एक नाम मिस स्वीटी का भी है। मिस स्वीटी का एक गाना हाल ही रिलीज हुआ है। बता दें कि हरियाणवी गाना 'लाल जोड़ा' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने में ललित राठी और शिवी यादव मुख्या भूमिका में हैं। जहां शिवी यादव मन ही मन ललित राठी को पसंद करती है। बता दें कि 'लाल जोड़ा' गाने को मिस स्वीटी ने गाया है। और इसके लिरिक्स हैरी लाठ्ठर ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक गुलशन म्यूजिक वालों ने दिया है। इस गाने को डायरेक्ट मिका ने किया है। हाल ही रिलीज इस विडियो को अबतक 95,647 लोग देख चुके हैं।