लाइव टीवी

Haryanvi Song: रिलीज हुआ ये हरियाणवी गाना, दर्शकों को आ रहा पसंद

Updated Jun 24, 2020 | 15:31 IST |

Akki Aryan Song: हरियणवी सिंगर अक्की आर्यन के हालिया रिलीज गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। यूट्यूब पर ये गाना खूब धमाल मचा रहा है।

Loading ...

Akki Aryan Song: बॉलीवुड गानों के अलावा दर्शकों में हरियाणवी गानों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड गानों की तरह ही इन रीजनल गानों की भी पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है। यही वजह है कि ये गाने रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते हैं। अब हरियणवी सिंगर अक्की आर्यन भी अपना एक नया गाना लेकर आए हैं, जिसका नाम है  'नागिन हसिना'। गाने में उनके साथ सोनिका सिंह हैं। वीडियो में काले रंग का सूट पहने सोनिका सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अक्कि गाने में सोनिका के तारीफ करते नजर आते हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। हरियाणवी गानों के शौकीन दर्शकों को ये गाना बहुत पसंद आ रहा है। गाने के बोल श्री बलवान सिंह ने लिखा है। गाने का संगीत अमन और इकबाल सोनोटेक का है। आप भी देखें ये हरियाणवी गाना।