लाइव टीवी

Haryanvi Holi Songs : हर‍ियाणा की होली की झलक देखें इस गाने में

Updated Feb 25, 2020 | 13:31 IST |

Hit Haryanavi Holi Songs: हर‍ियाणा में होली का खासा क्रेज रहता है और इसकी झलक गानों में भी दिखती है। यहां देखें होली के मूड का एक हर‍ियाणवी गाना

Loading ...

साल 2020 में 10 मार्च को होली का त्‍योहार मनाया जाएगा। रंगों के इस त्‍योहार को लेकर सभी बेहद उत्‍सुक रहते हैं। हर राज्‍य की होली खेलने की अपनी परंपरा है और अपने र‍िवाज हैं। हर‍ियाणा में भी होली के त्‍योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्‍योहार पर मह‍िलाएं पुरुषों की रस्‍से से प‍िटाई भी करती हैं। वैसे देवर भी भाभी को खूब जमकर रंग लगाने की कोश‍िश करते हैं। हर‍ियाणा में होली के रंग की धूम की झलक देखनी हो तो वो आपको इस गाने में मिल जाएगी। इसे रामबीर फौजी और रेखा भाट ने लिखा है। वहीं इसे पीके जांगड़ा और घुम्‍मनप्रीत ने गाया है। आप भी देखें ये वीड‍ियो।