लाइव टीवी

Latest Haryanvi Gana: रिलीज हुआ Dimple Chaudhari का हरियाणवी गाना 'Nain Nashile', देखें Trending Video Song

Updated Sep 04, 2021 | 08:50 IST |

Haryanvi Song: जानी मानी हरियाणवी कलाकार डिंपल चौधरी का नया हरियाणवी गाना नैंन नशीले रिलीज हो गया है। जब से इसका प्रोमो आया था तब ही से फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार था।

Loading ...

Latest Haryanvi Song Nain Nashile ft. Dimple Chaudhari: जानी मानी हरियाणवी कलाकार डिंपल चौधरी का नाम अब सपना चौधरी की तरह हर तरफ होने लगा है। अब डिंपल चौधरी के गाने भी यूट्यूब पर छाने लगे हैं और उनके गानों को फैंस खूब देखने लगे हैं। हाल ही में उनका नया हरियाणवी गाना नैंन नशीले रिलीज हो गया है। जब से इसका प्रोमो आया था तब ही से फैंस को इसके रिलीज होने का इंतजार था। इस गाने में डिंपल चौधरी के साथ चंद्रप्रकाश राणा नजर आ रहे हैं। चंद्रप्रकाश भी हरियाणा के मशहूर लोक कलाकार हैं। इस गाने को चेतन कुमार राणा ने आवाज दी है जबकि बोल मुनीश मुन्‍ना ने लिखे हैं।