लाइव टीवी

Haryanvi Gaana: रिलीज हुआ प्रांजल दहिया और अक्की आर्यन का नया गाना जन्नत का टुकड़ा

Updated Feb 18, 2021 | 16:32 IST |

New Haryanvi Song Video: हरियाणवी गाना जन्नत का तुकड़ा यूट्यूब पर काफी वायरल हो रहा है। गाने में हीरो हीरोइन जबरदस्त रोमांस करते हुए दिख रहे हैं

Loading ...

Pranjal Dahiya Naya Haryanvi Gaana Jannat Ka Tukda: प्रांजल दहिया के नए हरियाणवी गाने ने सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक खूब धमाल मचाते है। प्रांजल दहिया के इस नए हरियाणवी गाने का नाम जन्नत का तुकड़ा है। इस गाने में आपको अक्की आर्यन और प्रांजल दहिया एक साथ नजर आयेंगे। इस हरियाणवी गाने की लिरिक्स राकेश मजारिया ने लिखे हैं और म्युजिक अमन जाजी ने दिया है। ये हरियाणवी गाना देखने में बेहद रोमांचक है। इस गाने को रेणुका पंवार और अक्की आर्यन ने साथ मिलकर गाया है। दोनों का ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आप भी इस नए हरियाणवी गाने की वीडियो यहां देख सकते हैं।