लाइव टीवी

Sapna Chaudhary dance video: दो साल पहले का सपना का यह डांस बना देगा आपको उनका दीवाना, देखें वीडियो

Updated Oct 09, 2020 | 12:13 IST |

डांस और अदाओं की मल्लिका सपना चौधरी ने जैसे ही स्टेज पर ठुमके लगाने शुरू किए उन्हें देखकर दर्शक भी नाचने पर मजबूर हो गए। देखें सपना चौधरी का जोरदार डांस वीड‍ियो।

Loading ...

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ना‌ ही सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में नाम कमा रही हैं। सपना के डांस का क्रेज युवाओं में इतना ज्यादा है कि वह जहां भी जाती हैं उन्हें और उनके डांस को देखने के लिए हजारों-लाखों की तादाद में भीड़ लग जाती है। उनके फ्लोर पर आते ही लोग उत्साहित हो जाते हैं और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल रंगीन बन जाता है। उनका दो साल पहले का डांस वीडियो देखकर आप खुद उनके दीवाने हो जाएंगे। स्टेज पर आते ही सपना ने जो धमाल मचाया उसे देखकर दर्शक मदमस्त होकर नाचने लगे‌ थे। सपना चौधरी ने स्टेज पर तो आग लगाया ही लेकिन उनके फैंस ने भी सपना के साथ अपना जलवा बिखेरा। सपना चौधरी के हर एक डांस‌ मूव्स बहुत पावरफुल होते हैं और उनकी अदाएं बहुत कातिलाना होती हैं जो हर किसी को अपना दीवाना बना देती हैं। ‌सफेद रंग के पटियाला सूट में सपना चौधरी आसमान से आई एक परी की तरह लग रही थीं जिन्होंने अपने हुनर से सबको मोहित कर दिया। आपको बता दें कि इस गाने को डी सी मदाना ने गाया है और वी आर ब्रोज ने म्यूजिक दिया है।