लाइव टीवी

Sapna Chaudhary Karwa Chauth Song: करवा चौथ पर खूब सुना जा रहा है सपना चौधरी का गाना मेरा चांद, देखों वीड‍ियो

Updated Nov 04, 2020 | 16:38 IST |

करवा चौथ के पावन पर्व पर सुनिए सपना चौधरी का यह धांसू गाना। गाने में सपना का दुल्हन वाला रूप सबको पसंद आ रहा है।

Loading ...

आज करवा चौथ के मौके पर बड़े से लेकर छोटे तक हर तबके के लोग उत्साहित हैं सब धूम-धाम से यह त्योहार मनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। त्योहार के दिन गानों का प्रचलन भारत में हमेशा से रहा है इसलिए इस करवा चौथ के दिन आप सपना चौधरी का यह मजेदार गाना मेरा चांद सुन कर यह त्योहार मना सकते हैं। गाने में सपना चौधरी दुल्हन के रूप में बहुत खूबसूरत लग रही हैं। सपना के साथ गाने में नवीन नारू नजर आ रहे हैं जो उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। गाने को गाया है राज मवार ने और लिखा है नवीन विष्णु बाबा ने। विराज बंधू ने म्यूजिक दिया है। गाने में नवीन नारू सपना चौधरी की जम कर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मेरा चांद तो घूंघट की ओट मे है। सपना चौधरी लाल जोड़े में अपने पति के साथ रोमांस करती हुई बेहद क्यूट लग रही हैं।