लाइव टीवी

Sapna Choudhary Song: हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी के गाने में दिखा सपना चौधरी का नया अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

Updated May 03, 2020 | 23:47 IST |

Sapna Choudhary Song: सपना चौधरी के गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं, फैन्स उनके गानों पर झूम उठते हैं। हालिया रिलीज उनका गाना 'नजर लाग ज्यागी' भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Loading ...

Sapna Choudhary Latest Song : हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने नये गाने से एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बना रही हैं। जी हां, सपना चौधरी का हाल ही एक नया गाना रिलीज हुआ है जिसका नाम है- 'नजर लाग ज्यागी'। इस गाने के वीडियो में सपना चौधरी के साथ हर्ष गहलोत भी हैं।

गाने में हर्ष गहलोत सपना को बेहद प्यार करते हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं तो वही सपना के आदतों से वो काफी परेशान भी नजर आते हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री बेहद ही शानदार हैं। हरियाणवी ड्रेस पहने सपना का लुक काफी आकर्षण भरा है। 

सपना चौधरी के इस गाने को हरियाणवी सिंगर विश्वजीत चौधरी ने गाया है और इसके खूबसुरत बोल राकेश धिराणा ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक टीआर का है और इसे डायरेक्ट किया है फरिस्ता ने। हाल ही रिलीज इस गाने को अबतक 18,39,073 बार देखा जा चुका है।