लाइव टीवी

Sapna Choudhary new Song: रिलीज हुआ सपना चौधरी का नया गाना, अलग अंदाज में नजर आईं देसी क्वीन

Updated Mar 02, 2020 | 19:24 IST |

Sapna Choudhary new Song: सपना चौधरी का नया गाना हाल ही रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहें हैं। सपना इस गाने में अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।

Loading ...

Sapna Choudhary new Song: हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी का हाल ही एक गाना रिलीज हुआ है। बिग बॉस सीजन 11 का हिस्‍सा रही सपना चौधरी का ये नया वीडि‍यो 'मेरी जान' दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाना- यार तेरा चेतक पे चाले, तू चीज लाजबाब, लत लग जायेगी और तेरी अखियां का यों काजल जैसे कई हिट गाने में अपने डांस का जलवा दिखा चुकी सपना इस गाने से भी लोगों को दिल चुरा रही है। इस गाने में सपना चौधरी दर्शकों को एक अलग अंदाज में देखेगीं। हाल ही रिलीज इस विडियो में सपना पार्टी में शामिल एक लड़की की मदद करती नजर आती हैं। बता दें कि 'मेरी जान' गाने को मोहम्मद दानिश ने गाया है। और इसके लिरिक्स बालकर भारती ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक 22 एचके और ताबिश ने दिया है। कुछ घण्टे पहले ही रिलीज इस गाने के वीडियो को अबतक 22,706 लोग देख चुके हैं।