लाइव टीवी

Yusuf Khan Desh Bachale Bhole Song: मजदूर-किसानों पर है युसुफ खान का हरियाणवी गाना ‘देश बचा ले भोले’ - Video

Updated Jul 15, 2020 | 11:22 IST |

Yusuf Khan– Desh Bachale Bhole: अपने नए गाने ‘देश बचा ले भोले’ में युसुफ खान ने गरीब, किसान, मजदूरों की बात की है। इस गाने के सहारे उन्होंने देश के नेताओं पर कटाक्ष किया है।

Loading ...

इस गाने को गाया है हरियाणवी भाषा के मशहूर सिंगर युसुफ खान ने और इसमें अभीनय किया है मीत बरोडा और भारती चौधरी ने। युसुफ अपने गानों में अक्सर देशभक्ति और देश हित की बाते करते नजर आते हैं। इस गाने में भी वह यही कह रहे हैं। युसुफ इस गाने में कह रहे हैं बेइमान नेता इस देश को दीमक के जैसे खा रहे हैं,किसान आत्महत्या कर रहे हैं,लॉकडाउन से लोगों के रोजगार छिन गए हैं और यह नेता हमें आपस में जाति-धर्म के नाम पर लड़ा कर मजे लूट रहे हैं। इसी पर वह भगवान शिव से गुहार लगाते हैं कि हे भोले अब तू ही इस देश को बचा सकता है। युसुफ खान जिन्हे यु.के हरियाणवी भी कहा जाता है वह भोले शंकर के बहुत बड़े भक्त हैं। इस गाने को लिखा मीत बरोडा ने और संगीत दिया है एस हुड्डा ने।