लाइव टीवी
  • Hindi News
  • India News
  • Photos whale shark washed ashore near Royapuram fishing harbour in Chennai dies

[PHOTOS] चेन्नई: समुद्र तट पर मृत मिली 19.5 फीट व्हेल शार्क

Updated Jul 28, 2019 | 20:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

चेन्नई के समुद्र के किनारे एक विशालकाय व्हेल शार्क मछली मरी हुई पाई गई। शार्क का वजन 1750 किलो है।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: PTI

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के समुद्र के किनारे 19.5 फीट लंबी व्हेल शार्क मृत मिली। लहरों के साथ बहकर आई व्हेल शार्क शनिवार सुबह रोयापुर फिशिंग हार्बर पर मरी हुई मिली। शार्क का वजन 1750 किलो है। लोग उसे देखकर हैरान हो गए। लोगों ने इसके फोटो खींचे और वीडियो बनाया, जिनमें से कई सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

2/ 5
तस्वीर साभार: PTI

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ मछुआरों ने यह सोचकर शार्क को ले जाना चाहा कि इससे अच्छी कीमत हासिल होगी। मगर जब यह पता चला कि यह एक संरक्षित प्रजाति की शार्क थी तो उन्होंने इसे किनारे पर छोड़ दिया।

3/ 5
तस्वीर साभार: PTI


व्हेल शार्क एक लुप्तप्राय प्रजाति है। यह 5.5 फीट चौड़ी थी। वन और मत्स्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने इस मामले की जांच की।

5/ 5
तस्वीर साभार: PTI

शार्क के शरीर पर जाल का कोई निशान नहीं था लेकिन एक चोट थी। माना जा रहा है कि शार्क शायद एक बड़े जहाज की चपेट में आ गई थी। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।