लाइव टीवी

Mumbai Crime News: युवक की चाकू से की हत्या, फिर शव को बोरे में डाल फेंका तालाब में, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai Crime News
Updated Aug 06, 2022 | 15:16 IST

Mumbai Crime News: मुंबई के ठाणे में एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिसने आसपास के लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस को एक बोरे में अज्ञात शख्स की लाश मिली है। पुलिस ने बताया है कि मरने वाले शख्स की उम्र 20 साल है।

Loading ...
Mumbai Crime NewsMumbai Crime News
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
ठाणे में युवक की हत्या कर फेंका तालाब में शव
मुख्य बातें
  • ठाणे में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई
  • पुलिस को एक बोरे में अज्ञात शख्स की लाश मिली
  • मरने वाली शख्स की उम्र 20 साल है

Mumbai Crime News: कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो फिल्मों में ही देखने को मिलती हैं, जिन्हें देखकर रूह तक कांप जाती है। वहीं फिल्मों में निडर बदमाश ऐसी घटना को अंदाज देने में कोई मौका नहीं छोड़ते हैं, लेकिन सोचिए तब क्या होगा जब फिल्मों में दिखने वाली कोई घटना अपने आसपास हो जाए। मुंबई के ठाणे में एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जिसने आसपास के लोगों को हैरान कर दिया है। पुलिस को एक बोरे में अज्ञात शख्स की लाश मिली है। घटना ठाणे के अंबरनाथ इलाके की है। शख्स की लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस अज्ञात शख्स की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। मारने के बाद उसके शव को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि मरने वाले शख्स की उम्र 20 साल की है। 

तालाब में एक सड़ी-गली लाश तैरती दिखी

शख्स का शव मिलने के बाद अंबरनाथ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि मृतक का शव गुरुवार शाम को मिला है। घटना के बारे तब पता चला जब राह चलने वाले स्थानीय लोगों ने जावसाई गांव में अयप्पा मंदिर के पास तालाब में एक सड़ी-गली लाश तैरती देखी। यह लाश बोरे में बंद थी। हालांकि पुलिस मृतक की पहचान करने में कामयाब रही है।

पुलिस को मामले में दो से ज्यादा के शामिल होने का शक

पुलिस के मुताबिक मारे गए शख्स का नाम विशाल सर्वजीत राजभर है। पुलिस ने यह भी बताया है कि वह शख्स मुंबई के उल्हासनगर के हनुमान नगर इलाके का रहने वाला है। जांच करने के बाद पुलिस को संदेह है कि विशाल सर्वजीत राजभर की हत्या करने में दो या दो से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।