लाइव टीवी

Woman Molested in Mumbai: नाइट क्लब में ब्रिटिश मूल की महिला के साथ छेड़छाड़,पुलिस ने मनचले को लिया हिरासत में

Updated May 06, 2022 | 17:48 IST

Woman Molested In Mumbai: मुंबई के एक नाइट क्लब में ब्रिटिश महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। हालांकि पीड़िता के पति और दोस्तों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, महिला ब्रिटिश दूतावास में कार्यरत है। वहीं आरोपी भी अच्छा पढ़ा-लिखा है और अच्छी जॉब में है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
नाइट क्लब में छेड़छाड़ करने वाला मनचले को पुलिस ने पकड़ा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • ब्रिटिश दूतावास में कार्य करती है महिला
  • पुलिस ने 35 वर्षीय आरोपी को लिया हिरासत में
  • पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में किया मामला दर्ज

Woman Molested In Mumbai: मुंबई के एक क्लब में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ब्रिटिश महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई इस घटना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को इस केस की जानकारी दी। घटना के बाद से 44 वर्षीय पीड़िता डरी हुई है। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 44 वर्षीय विदेशी महिला ब्रिटिश दूतावास में कार्यरत है। पीड़िता ने छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने हसबैंड और दोस्तों के साथ बांद्रा के एक क्लब में गई थी। यहां करीब साढ़े ग्यारह बजे महिला वॉशरूम यूज करने गई। इस दौरान वह अकेली थी। 

वुमन वॉशरूम में जा घुसा आरोपी

महिला को वॉशरूम में जाता देख आरोपी उसके पीछे-पीछे वुमन वॉशरूम में जा घुसा और वहां पीड़िता के साथ छेड़छाड़ व अभद्रता की। अचानक हुई इस हरकत से घबराई हुई महिला तुरंत अपने पति और दोस्तों के पास टेबल पर आई और उन्हें पूरी घटना बताई। जिसके बाद सभी आरोपी को पकड़ने के लिए दौड़े और उसे दबोच लिया। इसके बाद क्लब संचालकों को इसकी सूचना देने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर 35 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला

बांद्रा डीसीपी मंजुनाथ सिंगे ने बताया कि, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की तीन धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी एमबीए ग्रेजुएट है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।