लाइव टीवी

मुंबई की इस जेल में कैदी के साथ हो गई 'गंदी बात', जानिए क्या है मामला, किसने दर्ज करवाया केस

Updated May 16, 2022 | 21:14 IST

Mumbai Jail: अकसर फिल्मों में कैदियों के साथ अन्य कैदियों के दुर्व्यवहार को लेकर जो दिखाया जाता है, वैसा ही कुछ हुआ आर्थर रोड जेल में। दरअसल, जेल के कैदी ने एक अन्य कैदी पर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • मुंबई की आर्थर रोड जेल में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला
  • एक कैदी ने अन्य कैदी पर लगाए गंभीर आरोप
  • एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

मुंबई की सड़कों, घरों के बाद अब यहां की जेल भी सुरक्षित नहीं रहे हैं। पिछले दिनों धारावी में 19 वर्षीय विवाहिता से घर में घुसकर गैंगरेप की घटना सामने आई। वहीं अब मुंबई की आर्थर रोड जेल में भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अकसर फिल्मों में कैदियों के साथ अन्य कैदियों के दुर्व्यवहार को लेकर जो दिखाया जाता है, वैसा ही कुछ हुआ आर्थर रोड जेल में।

दरअसल, जेल के कैदी ने एक अन्य कैदी पर यौन शोषण  करने का गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद जेल प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की है। वहीं मामला सामने आने के बाद जेल सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

ये है मामला, कई धाराओं में केस दर्ज  

मुंबई की आर्थर रोड जेल के बीस वर्षीय कैदी का आरोप है कि, उसके साथ जेल के ही 19 वर्षीय कैदी ने जबरन संबंध बनाए। साथ ही शिकायत करने पर उसे देख लेने की धमकी भी दी। पीड़ित कैदी ने इस संबंध में जब जेल प्रशासन को शिकायत की तो एक बार तो सभी दंग रह गए। उसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए जेल प्रशासन ने आरोपी कैदी के खिलाफ मुंबई के जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लगातार सामने आ रहे हैं मामले 

आपको बता दें कि, मुंबई में यौन अपराध की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पिछले दिनों धारावी में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर गैंगरेप किया गया था। पीड़िता का आरोप था कि, दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और चाकू से डरा कर उसके साथ गैंगरेप किया। मामले में पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।