लाइव टीवी

Cyber Fraud with Boney Kapoor: फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, जानिए कितने लाख गंवाए

Updated May 27, 2022 | 21:25 IST

Cyber Fraud with Boney Kapoor: साइबर के शैतानों के निशाने पर आए हैं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर। बोनी कपूर के सहायक ने बुधवार को अंबोली पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार नौ फरवरी को किसी अज्ञात शख्स ने बोनी कपूर के कार्ड का पासवर्ड यूज कर 3.82 लाख रुपये की खरीदारी कर डाली।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर
मुख्य बातें
  • बोनी के क्रेडिट कार्ड से अनजान शख्स ने की शॉपिंग
  • बैंक का फोन आया तब लगा पता
  • जांच में जुटी है साइबर पुलिस

Cyber Fraud with Boney Kapoor: साइबर अपराध दिनों दिन बढ़ रहे हैं, क्या आम और क्या खास सभी इसका शिकार हो रहे हैं। आप घर पर अपना क्रेडिट कार्ड लिए बैठे हैं और ये साइबर ठग आपके ही कार्ड से लाखों की शॉपिंग कर डालते हैं। अब साइबर के शैतानों के निशाने पर आए हैं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर। 

जी हां, बोनी कपूर साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उनके क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात शख्स ने करीब चार लाख रुपए की खरीदारी कर डाली है। बोनी के एक सहायक ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। 

बोनी के पास था क्रेडिट कार्ड और वहां किसी ने कर ली शॉपिंग 

जानकारी के अनुसार बोनी कपूर के सहायक ने बुधवार को अंबोली पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार नौ फरवरी को किसी अज्ञात शख्स ने बोनी कपूर के कार्ड का पासवर्ड यूज कर  3.82 लाख रुपये की खरीदारी कर डाली। क्रेडिट कार्ड से पांच बार ऑनलाइन पेमेंट किया गया है। पुलिस के अनुसार बोनी कपूर को इस धोखधड़ी के विषय में 30 मार्च को तब पता चला जब बैंक के कर्मचारियों ने फोन कर उन्हें क्रेडिट कार्ड का भगुतान करने के लिए कहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  

पहले भी कई सेलेब्स हुए धोखाधड़ी के शिकार 

आपको बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब कोई बॉलीवुड सेलेब्रिटी साइबर ठगी का शिकार हुई है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अभिनेत्री स्वरा भास्करा के साथ ही एटीएम पर फ्रॉड की घटना हुई थी, जिसके संबंध में उन्होंने खारघर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। एक्टर करण सिंह ग्रोवर ऑनलाइन लॉटरी के झांसे में आकर करीब साढ़े पांच लाख रुपए गंवा चुके हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।