लाइव टीवी

Mumbai Hospital: मुंबई में बना देश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाले हॉस्पिटल, जानें क्या होगी खासियत

Updated May 12, 2022 | 22:35 IST

Mumbai Hospital: मुंबई में बना देश में सौर ऊर्जा से चलने वाला पहला कंटेनर अस्पताल। ये अस्पताल सौर ऊर्जा से चलेगा। इसकी शुरुआत शिवड़ी-पूर्व के कोलीवाड़ा इलाके में एक कंटेनर में की गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
सौर ऊर्जा से चलेगा मुंबई का यह अस्पताल
मुख्य बातें
  • देश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाले हॉस्पिटल
  • सौर ऊर्जा से चलेगा मुंबई का यह अस्पताल
  • शिवड़ी-पूर्व के कोलीवाड़ा इलाके में एक कंटेनर में शुरू

Mumbai Hospital: मुंबई के शिवड़ी-पूर्व के कोलीवाड़ा इलाके में एक कंटेनर में ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया है। ये एक मिनी अस्पताल है जो सौर ऊर्जा से चलेगा। इसे लगभग एक वर्ष पहले शुरू किया गया था। यह अस्पताल एक कंटेनर में बनाया गया है। भीड़भाड़ वाली मुंबई में कंटेनर को ही मिनी अस्पताल में बदल दिया गया। इसे स्थानीय पूर्व नगरसेवक के प्रयासों से साकार किया गया है। इसके लिए इस नगरसेवक की मुंबई में बहुत सराहना हो रही है।

कंटेनरवाले मिनी अस्पताल ने अब एक और कीर्तिमान बनाया है। मुंबई ही नहीं पूरे देश में सौर ऊर्जा (सोलर) पर संचालित होने वाला यह पहला कंटेनर अस्पताल बन गया है। सोलर शक्ति से चलनेवाला यह अस्पताल आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय पूर्व नगरसेवक के प्रयासों से इस ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र की छत पर 15 सोलर पैनल लगाए गए हैं। इससे यहां रोजाना इस्तेमाल होने वाली बिजली की आपूर्ति हो रही है। यह पूरी तरह से सोलर पर संचालित अस्पताल बन गया है।

60 से 70 हजार रुपए के बिजली बिल की हो रही बचत

इस मिनी अस्पताल में रोजाना 150 से 200 मरीजों की जांच कर उनका इलाज किया जाता है। इस मिनी अस्पताल में डॉक्टर के दो कमरे, मेडिसिन रूम, लैब और शौच रूम बनाए गए हैं। यहां 4 एयर कंडीशन, 16 ट्यूबलाइट, 8 पंखे, 1 फ्रीज और 2 कंप्यूटर लगे हैं। जिनके लिए बिजली की आपूर्ति अब तक बेस्ट के माध्यम से की जाती थी लेकिन अब यहां सोलर पैनल लगाया गया है। सोलर पर संचालित होनेवाला मुंबई का यह पहला स्वास्थ्य केंद्र है। यहां सोलर पैनल लगने से बेस्ट की बिजली की बचत हो रही है। इस अस्पताल के संचालन के लिए प्रति महीना कम से कम 700 यूनिट बिजली की जरूरत पड़ती थी, जिसके लिए 5 से 6 हजार रुपए का बिल आता था। इससे सालाना 60 से 70 हजार रुपए का बिजली बिल नहीं भरना पड़ेगा।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।