लाइव टीवी

Maharashtra : महाराष्ट्र में 24 घंटे में 151 पुलिसकर्मी पॉजिटिव, 5 की मौत

Updated Aug 29, 2020 | 14:37 IST

Maharashtra Police: महाराष्ट्र में लॉकडाउन नियमों एवं कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर महाराष्ट्र पुलिस ने कम से कम 2,43,934 केस दर्ज किए हैं। वहीं राज्य में पुलिसकर्मियों पर हमले के 340 घटनाएं सामने आईं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
महाराष्ट्र में 24 घंटे में 151 पुलिसकर्मी पॉजिटिव।

मुंबई : महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 151 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं जबकि पांच की मौत हो गई है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक कोविड-19 से 14,792 पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से उपचार के बाद 11,867 को ठीक कर दिया गया है जबकि इस महामारी के चलते 153 अन्य को अपनी जान गंवानी पड़ी है। राज्य में 2772 पुलिसकर्मियों एक्टिव केस की श्रेणी में हैं।

लॉकडाउन नियमों एवं कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर महाराष्ट्र पुलिस ने कम से कम 2,43,934 केस दर्ज किए हैं। वहीं राज्य में पुलिसकर्मियों पर हमले के 340 घटनाएं सामने आईं। राज्य में कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 34,017 लोगों को गिरफ्तार किया गया। ऐसे लोगों पर कुल 23, 36,44,394 रुपए का जुर्माना हुआ। पुलिस के मुताबिक स्वास्थ्यकर्मियों पर 72 हमले हुए और क्वरंटाइन उपायों का उल्लंघन करने पर 829 लोगों पर कार्रवाई हुई। 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 1,81,050 एक्टिव केस हैं जबकि 5,43,170 लोगों को उपचार के बाद ठीक कर दिया गया है जबकि इस महामारी के चलते 23,775 लोगों की जान गई है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।