लाइव टीवी

Mumbai Accident: बर्थडे पार्टी में ब्लास्ट! केक पर लगी स्पार्कल कैंडल फटने से दस साल के मासूम की जीभ और गाल फटा

Updated Aug 01, 2022 | 23:07 IST

Accident at Birthday Party in Mumbai: मुंबई में बर्थडे पार्टी के दौरान बड़ा हादसे हो गया। स्पार्कल कैंडल के फटने से 10 साल का मासूम बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे का सफल सर्जरी की गई। कई टांके लगे हैं। बच्चे की हालत में अब सुधार है वह खतरे से बाहर है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में बर्थडे पार्टी में हादसा, स्पार्कल कैंडल फटने से 10 साल का मासूम घायल
मुख्य बातें
  • तीन डॉक्टरों की पांच घंटे तक सर्जरी में बचाई जा सकी बच्चे की जान
  • स्पार्कल कैंडल को जलाने के चार घंटे बाद हुआ ब्लास्ट
  • जल चुकी कैंडल से खेलते समय बच्चे के साथ हुआ हादसा

Mumbai Accident: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक बर्थडे पार्टी के दौरान केक पर लगाई जाने वाली स्पार्कल कैंडल में ही विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक 10 साल का बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। ब्लास्ट में मासूम का गाल और जीभ बुरी तरह फट गई। तीन डॉक्टरों की टीम ने पांच घंटे तक चली सर्जरी के बाद किसी तरह बच्चे को बचाया। बता दें कि, बच्चे की हालत अब खतरे से बाहर है। गौर करने वाली एक बात यह है कि, स्पार्कल कैंडल को जलाने के करीब चार घंटे बाद विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चा उस जल चुकी कैंडल से खेल रहा था कि उसी दौरान विस्फोट हो गया। 

बता दें कि, घटना चंद्रपुर के चिमूर के भिसि गांव की है। गांव में ही एक परिचित के यहां जन्मदिन का प्रोग्राम था। 10 साल का आरंभ डोंगरे अपने माता-पिता के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गया था। बता दें कि, 10 साल का आरंभ डोंगरे पार्टी के समय खेल रहा था। तभी उसे जल चुकी स्पार्कल कैंडल दिखाई दी। उसने उसे अपने हाथ में उठाकर खेलना शुरू कर दिया। तभी अचानक कैंडल में जोरदार धमाका हो गया और मासूम आरंभ बुरी तरह घायल हो गया। बच्चे की गाल और जीभ फट गई। 

50 किलोमीटर दूर था अस्पताल

बता दें कि इस घटना के बाद पार्टी में जश्न का माहौल काफूर जैसा हो गया। गांव में कोई अस्पताल की सुविधा नहीं है। जख्मी को आनन-फानन में 50 किलोमीटर दूर ब्रम्हपुरी के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया। कम उम्र और खून ज्यादा बहने से बच्चे की हालत गंभीर हो गई थी। हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. श्रीकांत पेरका, डॉ. सुमित जायसवाल, डॉ. पंकज ने लगातार पांच घंटे तक सर्जरी की और कई टांके लगाने के बाद जाकर बच्चे की जान बचाई जा सकी।  

फिलहाल मासूम की हालात खतरे से बाहर

बता दें कि, फिलहाल बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और वह अभी अस्पताल में ही है। इस घटना के बाद बच्चे के पिता भी काफी सदमे में हैं और लोगों को स्पार्कल कैंडल से बच के रहने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि घायल बच्चे के पिता विनोद डोंगरे ने बताया है कि शाम 6 बजे जन्मदिन मनाया गया था और 10 बजे कैंडल में विस्फोट हो गया।  वैसे तो इस पर यकीन करना काफी मुश्किल है, लेकिन इस घटना को देखने के बाद आपको इस पर यकीन करना ही पड़ेगा। बच्चे के पिता ने कहा कि इसीलिए सभी को बताना चाहता हूं कि जन्मदिन तो मनाना चाहिए, लेकिन काफी होशियारी के साथ।  

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।