लाइव टीवी

Mumbai Crime: मुंबई के ये बूढ़े चाचा निकले चोर गैंग के सरगना, जानिए कैसे देते थे लूट को अंजाम

Updated May 30, 2022 | 14:18 IST

Mumbai Crime: मुंबई पुलिस ने मलाड में 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ लूट करने वाले गैंग को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात ये है कि एक 60 साल का बुजुर्ग इस गैंग का सरगना निकला है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई मे चोर गैंग गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • बुजुर्ग महिला को लूटने वाला गैंग गिरफ्तार
  • गैंग का सरगना निकला 60 साल का बुजुर्ग
  • लूट का माल लेकर नेपाल भागने वाले थे आरोपी

Mumbai Crime:  मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक चोरों के गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने हाल ही में मलाड इलाके में 78 साल की बुजुर्ग महिला के फ्लैट पर लूटपाट की थी। इस गैंग का सरगना एक 60 साल का बुजुर्ग है, जिसे अन्य सदस्य चाचा कहकर बुलाते हैं। चारों आरोपी लूट के बाद नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने दबोच लिया। साथ ही पुलिस ने लूटी हुए कुछ जेवर भी बरामद कर लिए हैं जिन्हें आरोपियों ने 55 हजार रुपयों में बेच दिया था। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने बुजु्र्ग महिला से लूटपाट बड़े ही शातिर अंदाज में की थी। रेकी करने के कुछ दिन बाद आरोपी महिला के घर पहुंचे थे और खुद को कूरियर सर्विस से बताया था। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला, आरोपी धक्का देकर अंदर घुस गए और महिला के हाथ-पैर बांध दिए। जिसके बाद आरोपियों ने घर में रखी करीब दो लाख रुपयों की ज्वैलरी लेकर वहां से फरार हो गए। गैंग के सरगना चाचा ने इस लूट के लिए टिप दी थी। 

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने इस मामले में बताया कि चोरों ने इस वारदात को अंजाम 7 मई को दिया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है जिनकी पहचान 28 वर्षीय अफजल हुसैन, 18 वर्षीय बरकत अली, 60 वर्षीय अब्दुल मुनाफ उर्फ चाचा और 27 वर्षीय सचिन मिश्रा के रूप में हुई है। इन सभी में से तीन आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जबकि सचिन मिश्रा भंडप को निवासी है। 

महिला के फ्लैट में लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कई इलाकों की सीसीटीवी फुटेज चेक की तो एक सुराग हाथ लगा। जिसके बाद पुलिस ने धीरे-धीरे सुराग पर चलते हुए आरोपियों को दबोच दिया। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।