लाइव टीवी

Mumbai Crime News: महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करना दो भाइयों को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार

Updated Sep 08, 2022 | 15:00 IST

Mumbai Crime News: मुंबई में दो भाइयों को एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करना काफी भारी पड़ा गया है। पुलिस से बेखौफ दोनों भाइयों ने न केवल महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की बल्कि उसके सहयोगी पुरुष कर्मी को भी पीटा है। घटना मुंबई के पालघर इलाके की है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला सिपाही और पुरुष से मारपीट के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • दो भाइयों को एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करना काफी भारी पड़ा
  • आरोपी भाइयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • मुंबई के पालघर इलाके की है घटना

Mumbai Crime News: मुंबई में दो भाइयों को एक महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करना काफी भारी पड़ा गया है। पुलिस से बेखौफ दोनों भाइयों ने न केवल महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की बल्कि उसके सहयोगी पुरुष कर्मी को भी पीटा है। घटना मुंबई के पालघर इलाके की है। घटना के बाद आरोपी भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गए है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, दोनों भाइयों को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों की पहचान विकास अशोक बल्लाल और उसके भाई संदीप के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता सचिन नवादकर ने बताया कि, घटना जिले के बोईसर में मंगलवार की रात करीब 11:45 बजे गणेश विसर्जन के दौरान हुई थी। 

खाद्य सामग्री को लेकर हो रही थी बहस

नवादकर ने कहा है कि, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति और कुछ अन्य लोग एक खाद्य सामग्री की बिक्री को लेकर बहस कर रहे थे। उस समय महिला पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) कुछ होमगार्ड कर्मियों की मदद से विवाद को सुलझाने के लिए वहां पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने महिला पुलिस उप निरीक्षक के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। इतना ही नहीं  महिला पुलिस उप निरीक्षक की मदद के लिए आए पीएसआई शरद सुरलकर को भी गाली देने लगे।

चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

नवादकर ने कहा कि, आरोपी ने शरद सुरलकर को जमीन पर पटक दिया, जिसने उन्हें भी लात से मारने लगे। इसके बाद पुलिस ने इस मामले चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जबकि दो भाइयों को गिरफ्तार, उनकी मां और बहन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक लोक सेवक को कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने अभी तक दोनों महिलाओं को गिरफ्तार नहीं किया है और आगे की जांच जारी है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।