लाइव टीवी

Mumbai Police Commissioner: मुंबई के पुलिस कमिश्नर बुधवार को होंगे लाइव, आप भी पूछ सकते हैं सवाल

Updated May 24, 2022 | 19:09 IST

Mumbai News: 25 मई बुधवार शाम सात बजे मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव आकर आम लोगों ने सीधा संवाद करेंगे और साथ ही उनके सवालों का जवाब देंगे। वहीं उनकी परेशानियों को भी सुनकर हल करने का प्रयास करेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंबई के पुलिस कमिश्नर बुधवार को होंगे लाइव
मुख्य बातें
  • बुधवार शाम लोगों से संवाद करेंगे मुंबई पुलिस कमिश्नर
  • फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव आकर करेंगे संवाद
  • लोगों के सवालों के साथ-साथ सुनेंगे आम परेशानियां

Mumbai: अब जमाना डिजिटल वाला हो गया है। सीधी भाषा में कहें तो अब डोर टू डोर संपर्क या संवाद से ज्यादा लोगों को सोशल मीडिया के जरिए अपनी राय रखना या दूसरे की सुनना ज्यादा पसंद है। इसी को देखते हुए महाराष्ट्र में पुलिस भी अब लोगों के लिए सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा एक्टिव होने की कोशिश कर रही है। जिलों के अधिकारी कोशिश करते हैं कि वे लोगों से सोशल मीडिया के जरिए जुड़कर संवाद स्थापित कर सकें। इसी क्रम में मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय बुधवार शाम 25 मई को फेसबुक और यूट्यूब पर लाइव आकर लोगों से संवाद करेंगे और शिकायतें भी सुनेंगे। 

मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय के लाइव आने की जानकारी दी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा 'आपका सवाल, हमारा जवाब। आप सीधा अपना सवाल मुंबई के पुलिस कमिश्नर से पूछ सकते हैं। चलिए कल शाम 7 बजे आदरणीय मुंबई पुलिस कमिश्नर से लाइव मिलते हैं।''

पुलिस कमिश्नर ने "संडे स्ट्रीट" नाम से शुरू की एक पहल

बता दें कि, मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय हमेशा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं और अक्सर आम लोगों से जुड़ने और संवाद की पूरी कोशिश करते हैं। इसी के लिए वे हर रविवार शाम के समय फेसबुक पर लाइव आते हैं और लोगों से आम मुद्दों पर संवाद भी करते हैं। इसके साथ ही अलग-अलग घोषणाएं भी करते हैं। 

इसी तरह पुलिस कमिश्नर संजय पांडेय ने "संडे स्ट्रीट" नाम से एक पहल भी की है। इस पहल के तहत मुंबई भर में कुछ सड़कों पर हर रविवार सुबह कुछ घंटों के लिए वाहनों के लिए बंद कर दिया जाता है ताकि आम लोग मनोरंजन गतिविधियों के लिए उनका इस्तेमाल कर सकें। मुंबई पुलिस कमिश्नर की ये पहले मुंबईकरों में काफी लोकप्रिय भी हो रही है। सिर्फ मुंबई पुलिस कमिश्नर ही नहीं, बल्कि पुणे सिटी कमिश्नर भी लोगों से संवाद के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं और लोगों के गजब सवालों का मजे के साथ जवाब भी देते हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।