लाइव टीवी

Mumbai Police Commissioner: 100 साल बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर का बदला पता, ये होगी नए ऑफिस की खासियत

Updated Jun 07, 2022 | 16:12 IST

Mumbai Police Commissioner: करीब 100 साल बाद अब मुंबई पुलिस के मुखिया यानी पुलिस आयुक्त का पता बदल गया है। मुंबई पुलिस के हेडक्वार्टर को अब एंगलो - गॉथिक हैरिटेज बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
100 साल बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर का बदला पता
मुख्य बातें
  • 100 साल बाद बदला मुंबई पुलिस के मुखिया का पता
  • एंगलो-गॉथिक हैरिटेज बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर पर दफ्तर
  • सोमवार को पुलिस कमिश्नर ने किया उद्घाटन

Mumbai Police Commissioner: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पुलिस कमिश्नर का पता अब बदल गया है। जी, हां करीब 100 सालों से मुंबई पुलिस कमिश्नर का एक ही पता हुआ करता था, जो अब जाकर बदला है। मुंबई पुलिस कमिश्नर का नया दफ्तर एंगलो-गॉथिक हैरिटेज बिल्डिंग की पहली मंजिल की जगह दूसरी मंजिल पर होगा। सोमवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने इस नए कार्यालय का उद्घाटन भी कर दिया है। 

गौरतलब है कि करीब 121 साल पहले मुंबई पुलिस हेडक्वार्टर बनाया गया था। तब से जाकर अब पुलिस कमिश्नर का दफ्तर बदला गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस बिल्डिंग को 1889 में वास्तुकार जॉन एडम्स ने पीले मलाड के पत्थर के इस्तेमाल से बनाया था। उसी समय पहली मंजिल पर पुलिस आयुक्त का दफ्तर था। इस बिल्डिंग का निर्माण 1894 में शुरू हुआ था। खास बात है कि पुलिस हेडक्वार्टर की हैरिटेज बिल्डिंग साल 1896 में तैयार तो हो गई थी लेकिन पहली बार इसमें 1899 को ऑफिस शुरू हुआ। 

अब संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) का होगा ये ऑफिस

जहां से मुंबई पुलिस कमिश्नर शिफ्ट होकर नए ऑफिस में गए हैं, अब ये ऑफिस संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) का होगा। दरअसल, जहां अब उनका ऑफिस है, वहां उस बिल्डिंग को धवस्त करने का प्रस्ताव रखा गया है। जिसके बाद अब कमिश्नर के खाली ऑफिस में संयुक्त कमिश्नर अपना दफ्तर बनाएंगे। हालांकि, इससे पहले ऑफिस की थोड़ी मरम्मत भी करा दी जाएगी, अगर कहीं जरूरत होगी तो। 

नए पते पर कमिश्नर से मिलेंगे अफसर और लोग 

मुंबई पुलिस कमिश्नर ही पुलिस मुखिया भी हैं तो ऐसे में उनके दफ्तर लोगों का और नेताओं और अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में अब सभी लोगों को नए पते पर पुलिस कमिश्नर से मिलने आना होगा। इसी वजह से यह खबर दी गई है, जिससे परेशानी ना उठानी पड़े। हालांकि, ऑफिस में सिर्फ एक फ्लोर का बदलाव है लेकिन पता तो नया हो ही गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।