लाइव टीवी

दोस्तों के साथ पिकनिक एंजॉय करने गया स्टूडेंट लोनावला में डूबा, लाख कोशिशों के बाद भी बचा नहीं पाए फ्रेंड्स

Updated Jul 12, 2022 | 20:18 IST

Mumbai Accident: मुंबई से लोनावला गया एक छात्र झरने से फिसलकर नीचे गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया छात्र झरने से फिसलकर डूबा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • लोनावला में मुंबई के छात्र के साथ हादसा
  • झरने में 25 ऊपर से गिरा मुंबई का छात्र
  • अभी तक नहीं मिला कोई सुराग, तलाश जारी

Mumbai Accident: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जारी बारिश के बीच एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। दरअसल, मुंबई से लोनावला पिकनिक के लिए पहुंचे एक छात्र के साथ बड़ा हादसा हो गया। छात्र अचानक गिदाद वॉटरफॉल में 25 फीट ऊपर से गिर गया। कहा जा रहा है कि, गिरने के बाद वह पानी के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश भी की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। छात्र की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय छात्र की पहचान साहिल जगदीश सरोज के रूप में की गई है, जो मुंबई के सांताक्रूज इलाके का रहने वाला है। वह करीब 20 लोगों के ग्रुप के साथ लोनावला में पिकनिक मनाने पहुंचा था। ये ग्रुप एक प्राइवेट कंप्यूटर कोचिंग क्लास के छात्रों और शिक्षकों का था। सभी लोग भुशी बांध पहुंचे थे, जहां से पास में ही स्थित गिदाद झरने पर पैर फिसलने की वजह से वह 25 फीट नीचे गिर गया। कहा जा रहा है कि, साहिल गिरते ही पानी के तेज बहाव में बह गया।

 छात्र को ढूंढने में जुटी पुलिस

साहिल के नीचे गिरते ही अचानक हड़कंप मच गया। उसके सभी साथियों ने खोजबीन शुरू कर दी। वहीं पुलिस को इस बात की सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल की टीम पहुंची और साहिल को ढूंढना शुरू किया। चिंता वाली बात ये है कि, इलाके में बारिश हो रही है और ऐसे में उसे तलाशने में काफी मुश्किल भी हो सकती है। अभी तक साहिल का कुछ पता नहीं चल पाया है। और ये भी नहीं कहा जा सकता है कि, साहिल को कब तक ढूंढ लिया जाएगा। साहिल के इतने ऊपर से गिरने और बह जाने की वजह से माना जा रहा है कि, उसका जिंदा बचना मुश्किल है। हालांकि, अभी तक साहिल का कुछ पता नहीं चल पाया है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।