लाइव टीवी

अमेरिका में रहने वाली महिला ने मुंबई पुलिस से लगाई गुहार, पिता को खुदकुशी करने से बचा लें

Updated Mar 08, 2022 | 07:49 IST

अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने अपने पिता को बचाने के लिए मुंबई पुलिस से गुहार की। उस महिला की गुहार काम भी आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदकुशी करने वाले शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया।

Loading ...
अमेरिका में रहने वाली महिला ने मुंबई पुलिस से लगाई गुहार, पिता को खुदकुशी से बचा लें
मुख्य बातें
  • मुंबई के मातुंगा में एक शख्स ने की खुदकुशी की कोशिश की
  • अमेरिका में रहने वाली बेटी ने मुंबई पुलिस से लगाई गुहार
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने उस शख्स को बचाया, अस्पताल में भर्ती है वो शख्स

अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने मुंबई पुलिस से गुहार लगाई कि वो उसके पिता को बचा लें। मुंबई पुलिस भी तत्काल हरकत में आई और उस शख्स को बचा लिया जो अपनी जिंदगी को खत्म करने पर उतारू था। मामला मुंबई के मातुंगा इलाके का है। 74 वर्ष के एक शख्स खुदकुशी की कोशिश की थी। उस शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुदुकुशी की कोशिश करने वाली शख्स की बेटी ने टेक्सास से मुंबई पुलिस से संपर्क स्थापित किया था। 

पुलिस चौकस, शख्स की बच गई जान

पुलिस का कहना है कि महिला की सजगता से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को एक सुसाइड नोट के साथ विल मिली है। जैसे ही महिला को कुछ अनहोनी का आभास हुआ वो फोन के जरिए मुंबई पुलिस के संपर्क में आई और पिता को बचा लिया हालांकि वो आईसीयू में गंभीर हालत में भर्ती हैं। पुलिस का कहना है कि अभी कुछ कह पाना मुश्किल है कि आखिर खुदकुशी के पीछे की वजह क्या है। अस्पताल में भर्ती शख्स कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है। जहां तक फोन करने वाली महिला का संबंध है उनकी तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। उनके भारत आने के बाद ही पता चल पाएगा कि वजह क्या थी।

Delhi: शख्स ने सुसराल पक्ष पर बरसाई गोलियां, पत्नी समेत 2 सालोंं की मौत 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।