लाइव टीवी

Greater Noida Tiranga Yatra: स्वतंत्रता दिवस से पहले ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

Updated Aug 14, 2022 | 22:57 IST

Greater Noida Tiranga Yatra: ग्रेटर नोएडा के दादरी में हर कोई उस समय चौंक गया, जब बुलडोजर पर तिरंगा यात्रा निकलती हुई नजर आई। काफी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल हुए। चारों ओर इस यात्रा की चर्चा की जा रही है।

Loading ...
स्वतंत्रता दिवस से पहले ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
मुख्य बातें
  • ग्रेटर नोएडा में बुलडोजर पर निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • दादरी नगर पालिका की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा
  • तिरंगा यात्रा के दौरान चारों ओर गूंजा वंदे मातरम

Greater Noida Tiranga Yatra: देश में आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है और रैली निकाली जा रही है। इसी क्रम में  ग्रेटर नोएडा के दादरी में कुछ अलग नजारा देखने को मिला, जहां नगर पालिका ने जो तिरंगा यात्रा निकाली, उसमें बुलडोजर को भी रैली में शामिल किया गया। यात्रा के दौरान काफी लोग बुलडोजर के ऊपर भी सवार थे, जहां से भी यात्रा गुजरी, लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। 

दरअसल, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर जिले में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे में ग्रेटर नोएडा के दादरी नगर पालिका ने जो तिरंगा यात्रा निकाली उसमे भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों के बीच बुलडोजर पर सवार होकर जो बुलडोजर तिरंगा यात्रा निकाली गई वो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। 

लोगों ने बताया उल्लंघन

काफी लोगों का ये भी कहना है कि, जहां गौतमबुद्धनगर पुलिस यातायात के नियमों का उल्लंघन कर कार और अन्य वाहनों पर स्टंट करने वाले एक दर्जन से ज्यादा युवाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, उसी पुलिस के संरक्षण में बुलडोजर पर सवार होकर रैली निकाली जा रही है और पुलिस को किसी भी यातायात के नियम का उल्लंघन नजर नहीं आ रहा है। लोगों ने कहा कि, इस तरह देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए कानून का उल्लंघन किया जाना ठीक नहीं है। जो बुलडोजर की छत पर भी कुछ लोग बैठे हैं और खड़े नजर आए हैं, उस वजह से हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। दूसरी ओर, कुछ लोगों का कहना है कि, रैली हर नागरिक के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए आयोजित की जा रही है। ऐसे में बुलडोजर के क्रेज को भुनाने के लिए उसे रैली में शामिल किया गया है।