लाइव टीवी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, मर्डर या सुसाइड, जांच में जुटी है पुलिस

Updated Jun 22, 2022 | 21:12 IST

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली महिला की 16वीं मंजिल से गिरने की वजह से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, महिला ने सुसाइड के इरादे से छलांग लगाई थी। हालांकि, पुलिस अभी जांच कर रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
ग्रेटर नोएडा में 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • ग्रेटर नोएडा में 16वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
  • महिला खुद कूदी या गिराया गया, पुलिस कर रही जांच
  • सोसाइटी के फ्लैट में बेटे-बहू के साथ रहती थी महिला

Greater Noida News: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक हाउसिंग सोसाइटी में रहने वाली 50 वर्षीय महिला की 16वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। कहा जा रहा है कि, महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस अभी सुसाइड और मर्डर, दोनों एंगलों से मामले की जांच कर रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला सोसाइटी में अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला सोसाइटी में अपने बेटे और बहू के साथ फ्लैट नंबर 1605 में रहती थी। महिला की पहचान पूनम अरोड़ा पत्नी भरत अरोड़ा के रूप में की गई है। महिला के पति का देहांत हो चुका है। घर पर महिला के साथ उसका बेटा और बहू रहती है। दोनों ही दिल्ली के एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय महिला फ्लैट में अकेले थी। 

हाइपरटेंशन का शिकार थी महिला, चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि, महिला को हाइपर टेंशन की परेशानी थी। इसी वजह से उसका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। ऐसे में कहा जा रहा है कि, हाइपर टेंशन की वजह से ही महिला ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया हो। हालांकि, अभी कुछ साफ नहीं हुआ है। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

महिला की गिरने से मौत के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना बिसरख की पुलिस सोसाइटी में पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले को लेकर कुछ खुलासा भी हो सकता है। वहीं, अचानक ऐसे किसी की मौत हो जाने से सोसाइटी में भी गम का माहौल है। पुलिस फिलहाल मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।